सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   SP leader narrowly escapes after tractor hits parked car

Jaunpur News: खड़ी कार में ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे सपा नेता

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
SP leader narrowly escapes after tractor hits parked car
विज्ञापन
मछलीशहर। नगर के मीरपुर चौराहे के निकट खड़ी कार में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। घटना के समय सपा नेता बाहर खड़े थे। इससे वह बाल-बाल बच गए। वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस को तहरीर दी गई है। कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी सपा नेता विजय कुमार तिवारी उर्फ लल्लू गुरु निजी कार्य से नगर आए थे। मंगलवार को देर रात वह कार से लौट रहे थे। तिराहे के समीप किसी की कॉल आने पर वह सड़क के किनारे अपनी कार खड़ी कर बात करने लगे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे ईंट लदे ट्रैक्टर की ट्राॅली से कार के पिछले हिस्से में टक्कर लग गई। घटना के बाद भाग रहे ट्रैक्टर चालक को लोगों ने दौड़ा कर पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस उसे कोतवाली ले गई। सपा नेता ने तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी विनीत राय ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed