सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   student committed suicide by jumping in front of train in jaunpur

UP News: परीक्षा देने निकली छात्रा ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, परिजन बोले- पेपर खराब होने से तनाव में थी

अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 20 Feb 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
सार

Jaunpur News: जौनपुर जिले में एक छात्रा ने ट्रेन के सामने कूदकर खुद को मौत के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी होने पर पहुंचे घरवालों ने बताया कि पेपर खराब होने से तनाव में थी। 

student committed suicide by jumping in front of train in jaunpur
मौके पर जुटे लोग व मृत छात्रा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जौनपुर जिले के चौकी कला गांव की एक हाईस्कूल की छात्रा ने हिंदी का पेपर खराब जाने से तनाव में आकर जंघई में ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। मौके पर पहुंची जीआरपी जंघई ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा। 

Trending Videos


क्या है पूरा मामला
मीरगंज थाना चौकी कला गांव निवासी सुरेश जैसवार की बेटी गरिमा जैसवार (15) आरडी मेमोरियल मार्डन कान्वेंट इंटरमीडिएट कॉलेज जंघई प्रयागराज की हाईस्कूल की छात्रा थी। सेंटर श्रीदेवी प्रसाद इंटर कॉलेज पिलखिनी जंघई प्रयागराज गया था। शुक्रवार की सुबह गरिमा 7 बजे घर से साइकिल से सोशल साइंस का परीक्षा देने के लिए निकली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह जंघई फाटक से 200 मीटर पूरब तरफ ट्रैक के बगल में साइकिल खड़ी करके जौनपुर से प्रयागराज जा रही एक पैसेंजर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। सूचना मिलने पर मीरगंज, सराय ममरेज की पुलिस, आरपीएफ जंघई और जीआरपी जंघई मौके पर पहुंची। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

इसे भी पढ़ें; Varanasi News: सात घंटे तक गंगा में 173 नावों की जांच, 13 सीज; आठ नाविकों पर एफआईआर

छात्रा की मौत की सूचना मिलने पर मौके पर परिजन भी पहुंच गए। चाचा राजेश ने बताया की हिंदी का पेपर खराब हुआ था। तीन प्रश्न छूट गए थे, जिसको लेकर गरिमा तनाव में थी।

 जीआरपी जंघई प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन का कहना है कि परीक्षा को लेकर छात्रा तनाव में थी मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed