सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The controversy surrounding the video escalated, with another FIR filed for defamation and threats

Jaunpur News: वीडीओ से विवाद का मामला गरमाया, छवि धूमिल करने और धमकी देने पर एक और प्राथमिकी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
The controversy surrounding the video escalated, with another FIR filed for defamation and threats
विज्ञापन
बरईपार (जौनपुर)। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वीडीओ) हिमांशु सिंह के साथ विवाद का मामला अब और गंभीर हो गया है। पहले हुई मारपीट के बाद अब सोशल मीडिया पर उनकी छवि खराब करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक और प्राथमिकी दर्ज की है। इस घटना से प्रशासनिक महकमे में भी गहरा रोष है। पीड़ित वीडीओ हिमांशु सिंह का आरोप है कि पिछला मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही विरोधी पक्ष सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड कर उन्हें बदनाम कर रहा है। साथ ही गांव में उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं, जिससे वे भारी मानसिक दबाव में हैं और सरकारी कार्यों का निष्पादन भी प्रभावित हो रहा है। तहरीर के अनुसार, प्रधान पद की दावेदारी से जुड़े आपसी विवाद के चलते उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। कोतवाली निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि वीडीओ की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मारपीट और सोशल मीडिया पर उत्पीड़न, दोनों ही मामलों की गंभीरता से जांच कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed