सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   An innocent child was hit by a bus while playing, villagers were enraged.

Jaunpur News: खेलते समय बस की चपेट में आया मासूम, भड़के ग्रामीण

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
An innocent child was hit by a bus while playing, villagers were enraged.
केराकत के कुसरना में बस से घायल हुए बच्चों के अ​भिभावकों को समझाती पुलिस। स्रोत-संवाद
विज्ञापन
केराकत। केराकत कोतवाली क्षेत्र के कुसरना गांव में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में आठ वर्षीय मासूम प्रांजल पुत्र पिंटू गंभीर रूप से घायल हो गया। वह घर के पास सड़क किनारे खेल रहा था, तभी केराकत से खुज्जी मोड़ की ओर जा रही तेज रफ्तार बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद ग्रामीण भड़क गए। बच्चा बुरी तरह घायल हो गया। परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार बच्चे की स्थिति गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार पांडेय मौके के लिए रवाना हुए। हादसे से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने कुछ समय के लिए हंगामा किया, जिसे पुलिस ने समझाकर शांत कराया। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। कोतवाली प्रभारी अरविंद पांडेय ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed