{"_id":"69cebe68068b1cdae70a3397","slug":"the-march-was-carried-out-with-discipline-and-unity-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-152584-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: अनुशासन और एकता के साथ निकला पथ संचलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: अनुशासन और एकता के साथ निकला पथ संचलन
शाहगंज, अनुशासन और एकता के साथ किया गया पथ संचलन, महिलाओं ने बढ़ाई गरिमा। स्रोत-संवाद
Link Copied
विज्ञापन
शाहगंज। हिंदू नव वर्ष के अवसर पर बुधवार की रात राष्ट्र सेविका समिति की महिलाओं ने नगर में भव्य पथ संचलन यात्रा निकाली। अनुशासन और एकता का परिचय देते हुए महिलाओं ने पूरे नगर में सांस्कृतिक जागरूकता का संदेश दिया। शहर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। पथ संचलन उत्सव वाटिका से प्रारंभ होकर पुराना चौक, रामलीला भवन, कोतवाली चौक, डाकखाना तिराहा, जेसीज चौक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, श्रीरामपुर रोड, कलेक्टरगंज, घासमंडी चौराहा और चूड़ी मोहल्ला होते हुए पुनः उत्सव वाटिका पहुंचकर समाप्त हुआ। मार्ग में कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर प्रतिभागियों का स्वागत किया। यात्रा के दौरान महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर कदमताल करती नजर आईं। इस दौरान उन्होंने भारतीय संस्कृति, अनुशासन और संगठन की भावना का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरोज (आर्य समाज नगर मंत्री) ने की। विशिष्ट अतिथि अनुपमा (सह जिला कार्यवाहिका जौनपुर) रहीं। मुख्य वक्ता के रूप में पूर्वांचल विश्वविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर जाह्नवी ने विचार रखे। कार्यक्रम में विभाग कार्य वाहिका नीतू, काशी प्रांत शारीरिक प्रमुख प्रियंका, जिला कार्यवाहिका अंजू, मुख्य शिक्षिका आर्या, ध्वज वाहिका नविका और घोष प्रमुख अनुष्का सहित अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा। व्यवस्था में रुबी दीदी, नीरज, अर्पिता, अनन्या, मीरा, प्रचारक रवि, हनुमान, मुकेश और अवनीश सक्रिय रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।