सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The university administration is collecting data of students for practicals

Jaunpur News: प्रैक्टिकल के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन जुटा रहा छात्रों का डाटा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
The university administration is collecting data of students for practicals
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय में छात्रों का पंजीकरण समर्थ पोर्टल पर तो कर दिया गया लेकिन न तो कॉलेजों के पास छात्र संख्या का कोई डिटेल है और न ही विश्वविद्यालय के पास। महाविद्यालयों की मानें तो उन्हें खुद भी पता नहीं है कि उनके यहां कितने छात्रों ने पंजीकरण कराया है। इसके चलते प्रायोगिक और मौखिक परीक्षा कराने में दिक्कत आ रही है। हालत यह है कि जनवरी भी बीतने को है लेकिन प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए तिथि तक जारी नहीं हो सकी। विश्वविद्यालय प्रशासन का दावा था कि 15 जनवरी तक परीक्षा की तिथि जारी कर दी जाएगी लेकिन अभी तक कोई पहल नहीं हुई। विश्वविद्यालय से संबद्ध जौनपुर और गाजीपुर में 586 महाविद्यालय संबद्ध हैं। अधिकतर महाविद्यालयों की बड़ी परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं। अब कॉलेज ही नहीं छात्र भी प्रायोगिक परीक्षा की तिथि जारी होने की इंतजार कर रहे हैं। महाविद्यालयों के चालू सत्र की परीक्षा में करीब दो लाख परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रहीं हैं। सेमेस्टर परीक्षा के बाद प्रायोगिक परीक्षाएं के लिए अभी तक कोई तैयारी नहीं है। परीक्षा नियंत्रक डाॅ. विनोद कुमार सिंह का कहना है कि प्रायोगिक परीक्षा की तैयारी चल रही है। शीघ्र ही परीक्षा की तिथि जारी कर दी जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed