सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The university has announced the proposed exam schedule

Jaunpur News: विश्वविद्यालय ने घोषित किया प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
The university has announced the proposed exam schedule
विज्ञापन
मल्हनी। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने बीएड, एमएड, बीपीएड समेत कई अन्य विषयों की सम सेमेस्टर परीक्षाओं की तिथि जारी कर दी है। परीक्षाएं 12 मई से आयोजित की जाएंगी। इसके संबंध में परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जौनपुर और गाजीपुर के कॉलेजों में संचालित बीएड, एमएड, बीपीएड, बीपीईएस, बीलिव, बीएससी कृषि, एमएससी कृषि, एलएलएम एवं एलएलबी की सम सेमेस्टर सत्र 2025-26 की परीक्षाएं 12 मई से शुरू होंगी। जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार बीएड, एमएड, बीपीएड, बीपीईएस, बीलिव द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 12 मई से सुबह 8 बजे से 11 बजे तक होगी। वहीं बीएड, एमएड, बीपीएड, बीपीईएस चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 13 मई से शुरू होगी। एलएलबी सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा 20 मई से, चतुर्थ सेमेस्टर की 21 मई से और छठे सेमेस्टर की परीक्षा 20 मई से शुरू होगी। इसी प्रकार एलएलएम, एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 20 मई से तथा चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 21 मई से शुरू होगी। बीएससी एजी की परीक्षा 12 मई से और एमएससी एजी की परीक्षाएं 20 मई से शुरू होंगी। यदि किसी प्रकार का संशोधन आवश्यक हो तो 5 मई तक विश्वविद्यालय की एग्जाम वेबसाइट पर मेल किया जा सकता है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है और किसी भी प्रकार के संशोधन के लिए निर्धारित समय तक मेल किया जा सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed