फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Truck carrying 12 lakh worth of rice didn't reach Gujarat, FIR filed

Jaunpur News: 12 लाख का चावल लेकर निकला ट्रक नहीं पहुंचा गुजरात, प्राथमिकी दर्ज

Mon, 17 Aug 2026 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Truck carrying 12 lakh worth of rice didn't reach Gujarat, FIR filed
चंदवक। लगभग 11 लाख 98 हजार 750 रुपये कीमत के 350 क्विंटल चावल की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। गुजरात के लिए चावल लेकर निकला ट्रक निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंचा। कारोबारी ने चालक और ट्रांसपोर्ट मालिक पर मिलीभगत करके रास्ते में माल बेचने की आशंका जताई है। शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पतरही गांव निवासी व्यापारी विजय जायसवाल का आरोप है कि 2 अगस्त को अपनी फर्म से गुजरात स्थित शारदा इंडस्ट्रीज के लिए 350 क्विंटल चावल भेजा था। इसके लिए न्यू सहयोगी ट्रांसपोर्ट के मालिक नीम हाज अहमद उर्फ बब्बन से 40 हजार रुपये में भाड़ा तय कर माल ट्रक में लोडकर चालक इरशाद अहमद निवासी घाटकोपर, मुंबई गुजरात के लिए रवाना हो गया। निर्धारित समय पर माल नहीं पहुंचने पर गुजरात के व्यापारी ने चालक से संपर्क किया, लेकिन जवाब नहीं मिला। बाद में चालक और ट्रांसपोर्ट मालिक दोनों के मोबाइल बंद मिले। इससे कारोबारी को माल रास्ते में ही बेच दिए जाने की आशंका हुई। विजय जायसवाल ने गायब चावल की कीमत करीब 11.98 लाख रुपये बताई है। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने ट्रक की लोकेशन, चालक और ट्रांसपोर्ट मालिक के बारे में जानकारी जुटाने के साथ माल की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article