फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two lakh devotees will perform water abhishek in Shiva temples, heavy vehicles will have no entry from seven points

Jaunpur News: दो लाख श्रद्धालु करेंगे शिवालयों में जलाभिषेक, सात पॉइंट से भारी वाहनों की नो-एंट्री

Sun, 09 Aug 2026 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Two lakh devotees will perform water abhishek in Shiva temples, heavy vehicles will have no entry from seven points
जलालपुर। सावन के दूसरे सोमवार के पहले त्रिलोचन महादेव में साफ सफाई करते सफाई कर्मी व  दूरदराज स
- सावन का दूसरा सोमवार : त्रिलोचन महादेव मंदिर में भोर में तीन बजे से होगा भगवान शिव का जलाभिषेक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी जौनपुर। सावन के दूसरे सोमवार पर जिले के विभिन्न शिवालयों में लगभग दो लाख श्रद्धालु जलाभिषेक करेंगे। यह अनुमान जिला प्रशासन ने लगाया है। त्रिलोचन महादेव मंदिर में कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला रविवार की रात से ही शुरू हो गया। मार्कंडेय महादेव धाम कैथी से गंगाजल लेकर लौटे कांवड़ियों का जत्थे त्रिलोचन धाम पहुंचकर विश्राम किया। इसी तरह दियावानाथ महादेव, सांई नाथ, मेहरवां नाथ महादेव, गौरीशंकर धाम आदि मंदिरों में भी जलाभिषेक के लिए भक्त पहुंचे।
ये है रूट डायवर्जन प्लान
श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए जिला प्रशासन ने रूट डायवर्जन प्लान बनाया है। शहर की बात करें तो सात स्थानों से भारी वाहनों की नो-एंट्री है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने पचहटिया तिराहा, प्रसाद तिराहा, शिवापार हाईवे अंडरपास, अलीगंज (पकड़ी) हाईवे तिराहा, जगदीशपुर चौराहा, चांदपुर हाईवे अंडरपास और कुत्तुपुर तिराहा से शहर की ओर भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
विज्ञापन


इन रूटों से जाएंगे भारी वाहन
अलीगंज तिराहा: बक्शा, बदलापुर और सिंगरामऊ से आने वाले कांवड़ियों को शहर में प्रवेश नहीं मिलेगा। इन्हें हाईवे के रास्ते त्रिलोचन महादेव और वाराणसी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चांदपुर हाईवे: मड़ियाहूं और रामदयालगंज से आने वाले कांवड़ियों को शहर में प्रवेश नहीं मिलेगा। इन्हें हाईवे से त्रिलोचन महादेव की ओर भेजा जाएगा।

हौजखास हाईवे कट: जफराबाद से आने वाले कांवड़ियों को शहर में प्रवेश से रोककर हाईवे के रास्ते वाराणसी भेजा जाएगा।

पकड़ी तिराहा: मुंगराबादशाहपुर, मछलीशहर और सिकरारा से आने वाले कांवड़ियों को हाईवे के रास्ते त्रिलोचन महादेव भेजा जाएगा।

मड़ियाहूं तिराहा: मड़ियाहूं से वाराणसी जाने वाले कांवड़ियों को जलालपुर होते हुए त्रिलोचन महादेव भेजा जाएगा।

पचहटिया तिराहा: जौनपुर शहर की ओर आने वाले वाहनों को केराकत और थाना गद्दी के रास्ते वाराणसी भेजा जाएगा।

बदलापुर कस्बा: रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के कारण सुजानगंज जाने वाले वाहनों को कलिंजरा मोड़ से तेजीबाजार और महाराजगंज मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा।
मुंगराबादशाहपुर कस्बा: कस्बे की ओर जाने वाले वाहनों को सरोखनपुर तिराहे से वाराणसी और प्रतापगढ़ की ओर भेजा जाएगा।
वाजिदपुर तिराहा: आजमगढ़ की ओर से आने वाले वाहनों को जगदीशपुर क्रॉसिंग की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। इन्हें पॉलीटेक्निक चौराहे से हाईवे की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
आशीर्वाद होटल, औद्योगिक क्षेत्र: त्रिलोचन बाजार जाने वाले वाहनों को बाहरी हाईवे मार्ग से भेजा जाएगा।
त्रिलोचन महादेव हाईवे तिराहा: त्रिलोचन बाजार की ओर जाने वाले वाहनों को हाईवे से ही निकाला जाएगा।

सुजानगंज तिराहा: सुजानगंज की ओर जाने वाले वाहनों का आवश्यकतानुसार डायवर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed