{"_id":"6a78c75c549ca4c12c006b08","slug":"prayagraj-team-became-the-champion-in-the-cbse-cluster-5-kabaddi-competition-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-160782-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: सीबीएसई क्लस्टर-5 कबड्डी प्रतियोगिता में प्रयागराज की टीम बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: सीबीएसई क्लस्टर-5 कबड्डी प्रतियोगिता में प्रयागराज की टीम बनी चैंपियन
विज्ञापन
सुजानगंज - ट्राफी के साथ विजेता टीम के खिलाड़ी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानगंज। जेपी इंटरनेशनल स्कूल, सुजानगंज में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-5 कबड्डी बॉयज चैंपियनशिप-2026 का रविवार को भव्य समापन हुआ।
प्रतियोगिता में प्रयागराज, वाराणसी, चंदौली, आजमगढ़ और जौनपुर की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयु वर्गों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
अंडर-19 वर्ग में गुरुकुल मॉन्टेसरी स्कूल, प्रयागराज की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। वहीं, अंडर-17 वर्ग में न्यू कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फूलपुर (आजमगढ़) तथा अंडर-14 वर्ग में सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल, चंदौली की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता में अंडर-19 वर्ग में लक्ष्मी पब्लिक स्कूल कैलाशपुरी, मुगलसराय ने द्वितीय तथा जेपी इंटरनेशनल स्कूल, सुजानगंज (जौनपुर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 वर्ग में सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल, वाराणसी उपविजेता रहा, जबकि एसआरवीएस संस्थान सिकंदरपुर, चकिया (चंदौली) ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-14 वर्ग में देहरादून पब्लिक स्कूल, वाराणसी द्वितीय तथा महात्मा ज्योतिराव फुले स्कूल, गाजीपुर तृतीय स्थान पर रहा। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, गोल्ड मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि कबड्डी भारत का प्राचीन और गौरवशाली खेल है। केंद्र सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ते हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि सीबीएसई ऑब्जर्वर पूनम यादव, टेक्निकल डेलीगेट कामिनी मिश्रा तथा सुजानगंज थानाध्यक्ष अमित पांडेय ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे खिलाड़ियों के लिए उत्कृष्ट मंच बताया। प्रतियोगिता में अध्यक्ष रेफरी बोर्ड उत्तर प्रदेश सुरेश कुमार सिंह एवं उनकी टीम ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक डॉ. विनय कुमार त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक डॉ. जयप्रकाश तिवारी ने की। संचालन डॉ. विवेक मिश्रा तथा आभार ज्ञापन प्रधानाचार्या प्रीति सिंह ने किया।
इस दौरान प्रेमशंकर तिवारी, प्रभाकर तिवारी, रमाशंकर हरिजन, गुलाब हरिजन, राकेश तिवारी, गिरीश सिंह, शेषधर तिवारी, विमल, दिनेश सिंह सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।