{"_id":"6a3513c66bc6802cc30d6d76","slug":"two-teenage-girls-drowned-in-sai-river-one-critical-in-jaunpur-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में बड़ा हादसा: सई नदी में नहाने गई थीं छह सहेलियां, गहरे पानी में डूबने से दो की मौत; एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में बड़ा हादसा: सई नदी में नहाने गई थीं छह सहेलियां, गहरे पानी में डूबने से दो की मौत; एक गंभीर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 19 Jun 2026 03:32 PM IST
विज्ञापन
सार
Jaunpur News: सई नदी में डूबने से दो किशोरियों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। छह किशोरियां एक साथ नहाने के लिए गई थीं। इसी दौरान हादसा हुआ।
घायल को अस्पताल ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जौनपुर जिले के जलालपुर क्षेत्र के ग्राम नहोरा में शुक्रवार को सई नदी घाट पर नहाने गई छह किशोरियों में से दो की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और गोताखोरों की मदद से दोनों शवों को नदी से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घायल किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कैसे हुआ हादसा
शुक्रवार की सुबह 11 बजे, ग्राम नहोरा की छह किशोरियां जो श्री नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज, नहोरा में कक्षा 12 की छात्रा थीं। सई नदी के घाट पर नहाने गई थीं। नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण पिंकी उर्फ गुड़िया (17) और शिवांगी (17) की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, गुंजा (18 वर्ष) गंभीर रूप से अचेतावस्था में मिली, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मामले की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची जलालपुर पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया।