सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Social media profiles of 554 criminals taken down through police digital patrolling in Varanasi range

ऑपरेशन वज्रपात: भौकाल दिखाने वाले 554 अपराधियों की सोशल मीडिया प्रोफाइल हटवाईं, तीन जिलों में हुई कार्रवाई

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 19 Jun 2026 10:44 AM IST
सार

Varanasi News: पूर्वांचल के तीन जिलों में अपराधियों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर रेंज पुलिस ने कार्रवाई की। चंदौली, जौनपुर और गाजीपुर जिलों में पुलिस की डिजिटल पेट्रोलिंग में पहली बार भौकाल दिखाने वाले 554 अपराधियों की सोशल मीडिया प्रोफाइल हटवाई गईं। 

विज्ञापन
Social media profiles of 554 criminals taken down through police digital patrolling in Varanasi range
ऑपरेशन वज्रपात के तहत अपराधियों की प्रोफाइल फोटो हटवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपराधियों और गैंगस्टर्स नेटवर्क के खिलाफ वाराणसी रेंज पुलिस ने कार्रवाई की। पहली बार तीन जिलों के 554 अपराधियों की सोशल मीडिया प्रोफाइल हटवाईं हैं। डिजिटल स्पेस में अपराधियों के वर्चस्व को समाप्त करने के लिए वाराणसी रेंज पुलिस का ये ऑपरेशन वज्रपात है।

विज्ञापन


मुख्य उद्देश्य अपराधियों के डिजिटल और पारंपरिक आपराधिक तंत्र को पूरी तरह से निष्क्रिय करना है। जिससे अपराधी भौकाल के जरिए समाज में भय या अपने अपराध का महिमा मंडन न कर सकें। ये कार्रवाई रेंज के तहत आने वाले तीन जिलों जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली में हुई है। इसमें फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, एक्स पर मौजूद सभी जानकारी खंगाली गई हैं। ये पुलिस की सोशल मीडिया से जुड़ी पहली बड़ी कार्रवाई है।
विज्ञापन


डीआईजी रेंज वैभव कृष्ण ने बताया कि ये पुलिस की डिजिटल पेट्रोलिंग है। अपराधी सोशल मीडिया के माध्यम से भी दहशत और खौफ बनाए रखने की कोशिश करते हैं। चिह्नित किए गए अपराधियों और उनके समर्थकों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी भी दर्ज की है। साथ ही गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

165 गैंग के 1080 अपराधियों की पहचान, तैयार किया डोजियर
अभियान के पहले चरण में पुलिस की साइबर टीम ने 165 गिरोह के 1080 अपराधियों की पहचान की। इसके बाद इन सभी के आपराधिक इतिहास, उनकी गतिविधियों और सोशल मीडिया पोस्ट्स का डोजियर तैयार किया। जिन प्रोफाइलों पर हथियारों का प्रदर्शन, धमकी या अपराध को बढ़ावा देने वाली सामग्री पाई गई, उन्हें तकनीकी परीक्षण के बाद हटाने की कार्रवाई की गई।

इसे भी पढ़ें; 

रौब दिखाने में गाजीपुर सबसे आगे

  • गाजीपुर में सबसे अधिक 250 आपत्तिजनक प्रोफाइल हटाए गए।
  • जौनपुर में 192 आपराधिक प्रोफाइल ब्लॉक/डिलीट कराए गए।
  • चंदौली में तकनीकी परीक्षण के बाद 112 प्रोफाइल हटाए।

आर्थिक नेटवर्क को खंगालेगी पुलिस
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से प्रोफाइल्स को डिलीट कराने के साथ ही पुलिस ने डोजियर तैयार किया है । अब इससे जुड़े लोगों के आर्थिक नेटवर्क को खंगालने के साथ ही पुलिस विधिक कार्रवाई करेगी। पुलिस ने इस अभियान को तीन चरणों में चलाया। पहले चरण में अपराध के रिकॉर्ड को खंगाला गया। दूसरे चरण में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से अकाउंट को डिलीट कराया गया। अब तीसरे चरण में आर्थिक रिकॉर्ड को खंगालने के साथ, आर्थिक स्रोत का पता करने और फिर विधिक कार्रवाई के तहत जब्ती की प्रक्रिया की जाएगी। इस कार्रवाई के दौरान पहले स्तर पर अपराधियों को उनके अभिभावकों के साथ बुलाकर चेतावनी भी दी गई थी। दूसरे स्तर पर रंगदारी, धमकी और हथियार के प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

अधिकारी बोले

ऑपरेशन वज्रपात अभियान की निरंतरता और इसे प्रभावशीलता बनाए रखने के लिए थाना, सर्किल और जनपद स्तर पर अधिकारियों को नियमित निगरानी और समयबद्ध कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए गए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से अभियान की प्रगति की लगातार समीक्षा की जा रही है ताकि भविष्य में भी साइबर स्पेस को सुरक्षित और अपराधमुक्त रखा जा सके। -वैभव कृष्ण, डीआईजी वाराणसी रेंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed