{"_id":"6a34bce96bd55ecf990b6fc3","slug":"retired-teacher-house-burgled-window-bars-broken-valuables-worth-lakhs-stolen-in-sonbhadra-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों का दुस्साहस: सेवानिवृत्त शिक्षक के घर को बनाया निशाना, खिड़की की सरिया तोड़कर लाखों रुपये की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों का दुस्साहस: सेवानिवृत्त शिक्षक के घर को बनाया निशाना, खिड़की की सरिया तोड़कर लाखों रुपये की चोरी
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 19 Jun 2026 09:22 AM IST
सार
Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में सेवानिवृत्त शिक्षक के घर में चोरों ने सेंध लगाई। खिड़की की सरिया तोड़कर घर में प्रवेश किया। बक्से और आलमारी का लॉक तोड़कर लाखों रुपये कैश और गहने चुरा ले गए।
विज्ञापन
मौके पर छानबीन करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के चक चपकी गांव में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने एक सेवानिवृत्त शिक्षक के घर में सेंध लगाकर करीब दो लाख रुपये नकद और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी होने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, चक चपकी गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक मगन राम तिवारी के परिवार के सदस्य गुरुवार रात घर में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोर घर के पीछे की ओर से खिड़की की सरिया तोड़कर भीतर घुस गए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी और बक्सों के ताले तोड़ दिए तथा उनमें रखे करीब दो लाख रुपये नकद, मंगलसूत्र, सोने की चेन, कान के टॉप्स, चांदी की पायल समेत अन्य कीमती जेवरात और सामान चोरी कर फरार हो गए।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UP: भाई की शादी का कार्ड बांटने जा रहा था युवक, बेकाबू होकर नहर में गिरी बाइक; मौत से मचा कोहराम
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह परिवार के लोगों की नींद खुली तो कमरे का सामान बिखरा मिला और अलमारी का ताला टूटा हुआ था। चोरी की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पीड़ित परिवार ने बभनी पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी मक्खन लाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाई। चोरी की वारदात के खुलासे के लिए पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। पीड़ित परिवार ने जल्द से जल्द चोरी गए नकदी और जेवरात की बरामदगी तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।