सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   30 encounters between criminals and police in 22 months; 39 miscreants nabbed

Sonebhadra News: 22 महीने में 30 बार अपराधियों-पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, दबोचे गए 39 बदमाश

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
30 encounters between criminals and police in 22 months; 39 miscreants nabbed
सोनभद्र। जिले में 22 महीने में 30 बार पुलिस और बदमाशों का आमना-सामना हुआ है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में किसी के एक तो किसी के दोनों पैर में गोली लगी है। अब तक एनकाउंटर के जरिए 39 बदमाश दबोचे जा चुके हैं। सबसे ज्यादा मुठभेड़ पशु तस्करी के मामले में आठ बार हुई है। लूट-छिनैती के प्रकरणों में छह, दुष्कर्म के मामले में पांच और हत्या के मामले में तीन बार पुलिस-अपराधियों के बीच मुठभेड़ का मामला सुर्खियों में रह चुका है। कोरोना काल के बाद सबसे पहली मुठभेड़ 16 अगस्त 2024 को हुई थी। जिला मुख्यालय पर हाईवे किनारे दुस्साहसिक तरीके से प्रापर्टी डीलर की हत्या मामले में कुंदन यादव को दबोचा गया था। दूसरी मुठभेड़ 14 जनवरी 2025 को हुई। ट्रकों से लूट करने वाले गिरोह के सरगना चौबेपुर (वाराणसी) निवासी सुजीत यादव को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद मुठभेड़ में आरोपियों को दबोचने का सिलसिला चल पड़ा। वर्ष 2025 में 17 जनवरी को हुई मुठभेड़ में लूट के दो, 25 फरवरी को एक आरोपी पकड़ा गया। पशु तस्करी में दो अप्रैल को कुर्बान, 20 मई को अनिल प्रजापति, नौ अगस्त को हत्या मामले में गुड्डू उर्फ जाहिद, 24 अगस्त को हत्या के प्रयास में अमित यादव, दुष्कर्म मामले में दो सितंबर को चंद्रेश बैठा और तीन सितंबर को अनूप पटेल दबोचे गए। 22 सितंबर को चोरी में वीर सिंह व आजाद सिंह, 29 सितंबर को ठगी में सिकंदर व अमरदीप, पशु तस्करी में आठ अक्तूबर को सलीम, नौ अक्तूबर को शीलभंग में अजय, अगस्त, चंद्रभूषण, 12 अक्तूबर को संजय दिवाना, 31 अक्तूबर को जितेंद्र यादव, 30 नवंबर को जियाउल, नौ दिसंबर को मुन्ना कुरैशी व नीरज पकड़े गए। 2025 की आखिरी मुठभेड़ 20 दिसंबर को हुई। छिनैती मामले में संजय को दबोचा गया। वर्ष 2026 की शुरुआत के साथ दो जनवरी को छिनैती मामले में महाराष्ट्र के दो बदमाशों को दबोचा गया। चार जनवरी को गैंग रेप का आरोपी करन डोम ऑपरेशन लंगड़ा में गिरफ्तार हुआ। इसी तरह के मामले में चार जनवरी को कोन के कृष्णा की गिरफ्तारी हुई। पशु तस्करी में 22 जनवरी को ओमप्रकाश यादव, सिद्धनाथ खरवार, 22 फरवरी को इनामिया गैंगस्टर सूरज कुमार और दो अप्रैल को छिनैती-लूट में संजय यादव को पकड़ा गया। म्योरपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में 27 अप्रैल 2026 को 12 वर्षीय बालिका की हत्या करने वाले चचेरे मामा को प्राथमिकी दर्ज़ होने के महज दो घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ में उसे दोनों पैर में गोली लगी। इस प्रकरण की न्यायालय में चल रही सुनवाई को रिकार्ड समय में पूरी कराने की तैयारी है। एडीजी स्तर से भी सख्त पैरवी के निर्देश दिए गए हैं। जून के पहले ही दिन पुलिस ने फिल्मी अंदाज के हाई-स्पीड चेज और मुठभेड़ में पंजाब के एक बड़े ड्रग तस्कर को दबोचा। उसने भागने के लिए सड़क पर 100-100 के नोटों की गड्डियां फेंकी। पुलिस वाहन की टक्कर मारी। बावजूद हौसला बुलंद रखते हुए टीम ने 50 किमी तक पीछा किया ही, उसे दबोचने के साथ 3 किलो अफीम, 225 किलो डोडा की भी बरामदगी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed