{"_id":"6a34d4fca53d51909009d057","slug":"swindled-80-000-after-romantic-relationship-with-nurse-circulated-obscene-photos-in-sonbhadra-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra News: नर्स से प्रेम संबंध बना 80 हजार हड़पे, वायरल कीं अश्लील तस्वीरें; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra News: नर्स से प्रेम संबंध बना 80 हजार हड़पे, वायरल कीं अश्लील तस्वीरें; जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:04 AM IST
सार
Sonbhadra News: सोनभद्र जिले की रहने वाली युवती की वाराणसी में काम के दौरान भदोही के युवक से मुलाकात हुई थी। आरोप है कि युवक ने प्रेम संबंध बनाकर उससे 80 हजार रुपये ले लिए। रुपये वापस मांगने पर उसने अश्लील तस्वीरें वायरल कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की वाराणसी में नर्स का काम करती थी। उस दौरान भदोही जिले के एक युवक से मुलाकात हुई। आरोप है कि युवक ने प्रेम संबंध बनाकर उससे 80 हजार रुपये ले लिए। जब उसने रुपये मांगे तो युवक ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उसकी अश्लील फोटो वायरल कर दी।
विज्ञापन
पीड़िता ने पिछले दिनों जनसुनवाई के दौरान पुलिस लाइन में सीओ सिटी रणधीर मिश्रा से गुहार लगाई थी। बताया था कि वह जीएनएम कोर्स कर वाराणसी के एक हॉस्पिटल में नर्सिंग करती थी। वहां भदोही के कसियापुर-सुरियांवा निवासी सुजीत बिंद भी नर्स का काम करता था। इसी दौरान दोनों में अच्छी जान-पहचान हो गई। इसका फायदा उठाकर उसने उससे 80 हजार रुपये मांगे। कहा कि दो-तीन महीने में वापस कर देंगे।
विज्ञापन
रुपये देने के बाद दो अप्रैल को जब उसने तगादा किया तो उसकी अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दी जाने लगी। चार अप्रैल को आरोपी ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उसकी अश्लील फोटो वायरल कर दी। जब उसने फोन कर फोटो हटाने के लिए कहा तो एक लाख रुपये मांगे। राबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन