सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two teenagers drowned in the Sai River while bathing, one died.

Jaunpur News: नहाते समय सई नदी में डूबे दो किशोर, एक की मौत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Two teenagers drowned in the Sai River while bathing, one died.
नदी में नहाने के दौरान मृत प्रियांशु यादव की फाइल फोटो। परिजन
विज्ञापन
बरईपार (जौनपुर)। तेजीबाजार थाना क्षेत्र के कोलियावीर घाट पर सई नदी में स्नान कर रहे दो किशोर डूब गए। आसपास के लोगों ने दोनों को किसी तरह से बाहर निकाला। लेकिन, एक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरी की हालत सामान्य है। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता था। किशुनीपुर गांव निवासी चंदन यादव के घर रहकर प्रियांशु यादव (14) पढ़ाई करता था। बुधवार की दोपहर अपने कुछ साथियों के साथ वह तीन किमी दूर सई नदी के कोलियावीर घाट पर गया था। यहां नहाने के दौरान प्रियांशु और अधकचा गांव निवासी आयुष यादव (15) पुत्र अंजनी यादव डूबने लगे। अन्य साथियों के शोर मचाने पर गेहूं काट रहे किसान पहुंचे और किसी तरह दोनों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला। सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे और आनन फानन में दोनों को मछलीशहर सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सक ने प्रियांशु को मृत घोषित कर दिया। वह मूल रूप से प्रतापगढ़ का रहने वाला था। उसके पिता बरईपार में दुकान चलाते हैं। वह माता-पिता का इकलौता बेटा था। दूसरे किशोर की हालत ठीक बताई जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed