{"_id":"69bb0f8b9f33cddf0a022fe7","slug":"urban-plaza-will-open-in-jaunpur-while-land-was-not-found-for-madiyahun-multi-sports-facility-center-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-151547-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: जौनपुर में खुलेगा अर्बन प्लाजा तो मड़ियाहूं मल्टी स्पोर्ट्स फैसिलिटी सेंटर के लिए नहीं मिली जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: जौनपुर में खुलेगा अर्बन प्लाजा तो मड़ियाहूं मल्टी स्पोर्ट्स फैसिलिटी सेंटर के लिए नहीं मिली जमीन
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत मल्टी लेवल अर्बन प्लाजा के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए 15 हजार वर्ग मीटर सहकारी कॉलोनी पश्चिमी में मछलीशहर रोड पर नगर पालिका की खाली जमीन को चिह्नित किया गया है। यहां दो मंजिला बाजार बसाया जाएगा। इसके लिए दस करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं, जगह न मिलने के कारण मड़ियाहूं में मल्टी स्पोर्ट्स फैसिलिटी सेंटर अब नहीं बन पाएगा। इसके लिए प्रस्ताव और बजट वापस कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत मल्टी लेवल अर्बन प्लाजा के निर्माण के लिए नगर पालिका की ओर से शासन को 26 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया था। इसमें तीन मंजिला भवन, अंडरग्राउंड पार्किंग, हॉल बनाया जाना था। 15 हजार वर्ग मीटर में पूरा बाजार बसाना था लेकिन शासन ने प्रस्ताव को संशोधित करते हुए 10 करोड़ में बनाने को कहा, जिसके बाद इस प्रस्ताव को बदलकर फिर से भेजा गया। इसमें दो मंजिला भवन, फ्लोर पार्किंग, हाॅल बनाते हुए बाजार निर्माण को योजना में शामिल किया गया। इस पर शासन स्तर से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि जल्द ही बजट मिलने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। इधर, नगर पंचायत मड़ियाहूं में मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत प्रस्तावित मल्टी स्पोर्ट्स फैसिलिटी सेंटर का निर्माण बनाने का प्रस्ताव भेजा गया था। वार्ड गंज यादव बस्ती में इनडोर व आउटडोर जिम सहित आधुनिक खेल सुविधा केंद्र के निर्माण के लिए 1 करोड़ 10 लाख रुपये की स्वीकृति दी थी। कार्यदायी संस्था के रूप में सी एंड डी एस को जिम्मेदारी सौंपी गई। परियोजना के पूर्ण होने से नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं और खेल प्रेमियों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद थी। खासतौर पर युवाओं के लिए फिटनेस और खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलता, जिससे प्रतिभाओं को निखारने का अवसर भी मिलता, लेकिन अब यह योजना अधर में ही समाप्त हो गई है।
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ ने बताया कि प्रस्तावित स्थल के लिए उपयुक्त जमीन उपलब्ध न हो पाने से इस योजना को वापस करना पड़ा। उन्होंने कहा कि भूमि की समस्या के चलते निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका, जिससे अंततः स्वीकृत योजना को निरस्त करना पड़ा।
--
दो ओपन जिम का निर्माण होना है
नगर पंचायत बदलापुर में मुख्यमंत्री नगरोदय योजना के अंतर्गत कुछ कार्य पूर्ण हो चुके हैं तो कुछ निर्माणाधीन हैं। इस योजना से कस्बे में 40 लाख की लागत से एक पार्क का निर्माण कराया जा चुका है तो 60 लाख की लागत से डिजिटल लाइब्रेरी का काम चालू है। इसी तरह 40 लाख की लागत से एक दुकान और बाउंड्री निर्माण का काम चल रहा है। इसी योजना के अंतर्गत 10 लाख की लागत से दो ओपन जिम का निर्माण होना है जिसमें एक चालू हो गया है और दूसरा निर्माणाधीन है।
--
Trending Videos