{"_id":"6a4ea5018327b0f68203446c","slug":"villagers-protest-for-the-repair-of-the-sikrara-ajosi-road-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-158582-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: सिकरारा-अजोसी मार्ग की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: सिकरारा-अजोसी मार्ग की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन
रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाते हुए प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। सिकरारा क्षेत्र के सतलपुर गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर सिकरारा-अजोसी मुख्य मार्ग की बदहाली पर कड़ा विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने ‘’सड़क नहीं तो वोट नहीं’’ के नारे लगाए और सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र सड़क निर्माण की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो आगामी चुनाव में मतदान का बहिष्कार करेंगे और नोटा का बटन दबाएंगे।
ग्रामीणों का कहना है कि सिकरारा-अजोसी मुख्य मार्ग पिछले सात-आठ वर्षों से जर्जर है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। इससे स्थानीय लोगों, छात्रों, बुजुर्गों और राहगीरों को रोजाना परेशानी होती है। आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। बरसात में गड्ढों में पानी भर जाता है।
इससे हादसों का खतरा और बढ़ जाता है। गंदे पानी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। संक्रामक बीमारियों की आशंका भी बनी हुई है।
ग्रामीणों ने बताया कि खराब सड़क के कारण एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं के वाहन भी समय पर नहीं पहुंच पाते। कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों को लिखित व मौखिक रूप से शिकायत की गई है। लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। प्रदर्शन के दौरान संदीप यादव, विवेक, कुमार गौरव, राजेश यादव, भानु प्रताप, समरजीत, विकास विश्वकर्मा, सुनील, चंदन, महादेव यादव आदि मौजूद रहे।