सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Women united and raised issues of rights and respect

Jaunpur News: महिलाओं ने एकजुट होकर उठाए अधिकार और सम्मान के मुद्दे

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Women united and raised issues of rights and respect
शाहगंज जन आक्रोश महिला सम्मेलन व पदयात्रा। स्रोत-संवाद
विज्ञापन
शाहगंज। स्थानीय मंडल के शक्ति केंद्र परासिन में जन आक्रोश महिला सम्मेलन एवं पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही, जहां नारी शक्ति ने एकजुट होकर अपने अधिकारों और सम्मान के मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं सरिता चौहान ने कहा कि विपक्ष नारी शक्ति का लगातार अपमान कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट लेने के बाद विपक्ष सदन में महिलाओं के मुद्दों का विरोध करता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आगामी चुनाव में नारी शक्ति इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने महिलाओं की भागीदारी को लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी बताया और उन्हें राजनीतिक रूप से जागरूक रहने का आह्वान किया। सम्मेलन में भाजपा मंडल अध्यक्ष चिंताहरण शर्मा, मंडल महामंत्री धर्मेंद्र सिंह, मंडल उपाध्यक्ष संदीप जायसवाल, शुभांकर चौहान आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में पदयात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए जनजागरूकता का आह्वान किया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed