{"_id":"69e674e969791d8de3092124","slug":"youth-arrested-nine-weapons-recovered-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-153797-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: युवक गिरफ्तार, नौ असलहे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: युवक गिरफ्तार, नौ असलहे बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहगंज (जौनपुर)। दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने सोमवार को स्थानीय पुलिस के सहयोग से नगर के पुराना चौक मोहल्ले में देर शाम छापा मारकर हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद अहमद को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पिस्टल और तमंचे जैसे नौ असलहे बरामद किए गए। लिखापढ़ी की कार्रवाई के बाद पुलिस टीम उसे अपने साथ दिल्ली ले गई।
दिल्ली पुलिस शाम करीब चार बजे शाहगंज कोतवाली पहुंची। यहां क्षेत्राधिकारी गिरेंद्र कुमार सिंह से घटना के बारे में चर्चा की। स्थानीय पुलिस के साथ दिल्ली पुलिस की टीम नगर के पुराना चौक निवासी मोहम्मद अहमद के घर पहुंच कर छापा मारा और उसे गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम में अखिल चौधरी और हरेंद्र सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में बरामद असलहों के एक मामले में मोहम्मद का नाम सामने आया था। इसी के आधार पर दिल्ली पुलिस टीम सोमवार को शाहगंज पहुंची। नगर के पुराना चौक स्थित मोहम्मद अहमद के आवास छापा मारकर उसके पास से नौ असलहे बरामद किए। क्षेत्राधिकारी गिरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने पुराना चौक स्थित मकान में छापा मारकर कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पिस्टल-तमंचे जैसे नौ असलहे बरामद हुए हैं। उसके खिलाफ दिल्ली में आर्म्स एक्ट के तहत पहले से प्राथमिकी दर्ज है। आगे की कार्रवाई के लिए उसे दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X