सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth climbs tower alleging misconduct by Revenue Department and Baksha Police falls to death

UP: राजस्व विभाग और बक्शा पुलिस पर आरोप लगाकर टावर पर चढ़ा युवक, नीचे गिरकर मौत; मचा बवाल

अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 21 May 2026 02:36 PM IST
विज्ञापन
सार

Jaunpur News: जौनपुर के बक्शा क्षेत्र में राजस्व विभाग और पुलिस पर गलत कार्रवाई का आरोप लगाकर मोबाइल टावर पर चढ़े श्रीप्रकाश यादव की नीचे उतरते समय गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Youth climbs tower alleging misconduct by Revenue Department and Baksha Police falls to death
युवक की माैत के बाद हंगामा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP News: जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के उतरीजपुर गांव में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब राजस्व विभाग और पुलिस पर गलत कार्रवाई का आरोप लगाते हुए मोबाइल टावर पर चढ़े युवक की नीचे गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया। क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

Trending Videos




जानकारी के अनुसार, विशेषरपुर (साईनाथ) निवासी श्रीप्रकाश यादव (30) गुरुवार सुबह गांव स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। उसका आरोप था कि राजस्व विभाग और बक्शा पुलिस ने उसके खिलाफ गलत कार्रवाई की है। श्रीप्रकाश ने चेतावनी दी थी कि जब तक कोई उच्च अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचेगा, वह नीचे नहीं उतरेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

करीब तीन घंटे तक युवक तेज धूप में टावर पर चढ़ा रहा। उसकी मां और गांव के लोग लगातार उसे नीचे उतरने के लिए समझाते रहे। सूचना मिलने पर तहसीलदार सदर, थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार, फायर ब्रिगेड टीम और राजस्व कर्मी मौके पर पहुंचे। काफी देर तक समझाने के बाद युवक नीचे उतरने लगा, लेकिन इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा।

गंभीर रूप से घायल श्रीप्रकाश को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की।

मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed