फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   CM Mohan Yadav arrives in Orchha: Accorded a grand welcome at the helipad

सीएम मोहन यादव पहुंचे ओरछा: हेलीपैड पर हुआ भव्य स्वागत, दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में होंगे शामिल

Sun, 30 Aug 2026 01:01 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 30 Aug 2026 01:01 PM IST
सार

हेलीपेड पर सीएम के आगमन के दौरान मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री ओरछा में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।

विज्ञापन
CM Mohan Yadav arrives in Orchha: Accorded a grand welcome at the helipad
ओरछा पहुंचे सीएम माेहन यादव। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  निवाड़ी जिले के ओरछा पहुंचे। हेलीपेड पर सीएम के आगमन के दौरान मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री ओरछा में होने वाली भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। यह बैठक 30 एवं 31 अगस्त को दो दिन चलेगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हेलीपैड पर बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान उपस्थित लोगों में उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महेश केवट, निवाड़ी विधायक अनिल जैन, पृथ्वीपुर के पूर्व विधायक डॉ. शिशुपाल सिंह यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। साथ ही कमिश्नर सागर अनिल सुचारी, डीआईजी मिथलेश शुक्ला, कलेक्टर जमुना भिड़े, पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) रोहन सक्सेना, एसडीएम अशोक कुमार सेन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed