{"_id":"688dcca3ab0672f68e05ff1d","slug":"jhansi-divisjhansi-division-became-the-leader-after-defeating-moradabad-team-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद की टीम को 4-2 से शिकस्त देकर झांसी मंडल बना सिरमाैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद की टीम को 4-2 से शिकस्त देकर झांसी मंडल बना सिरमाैर
संवाद न्यूज एजेंसी/झांसी
Published by: सचिन सोनी
Updated Sat, 02 Aug 2025 02:02 PM IST
विज्ञापन
सार
मेजर ध्यानचंद एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में हॉकी के फाइनल मैच खेले गए। अंडर 17 बालिका वर्ग में वाराणसी विजेता और प्रयागराज उपविजेता रही। अंडर 15 बालिका वर्ग में वाराणसी विजेता और झांसी उपविजेता रही। जबकि, अंडर 17 बालक वर्ग में झांसी विजेता रही।
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में अंडर 15 की विजेता वाराणसी की टीम काे पुरस्कृत करते अतिथि।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
झांसी। मेजर ध्यानचंद एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में हॉकी के विभिन्न वर्गाें के फाइनल मैच खेले गए। अंडर 17 बालिका वर्ग में वाराणसी विजेता और प्रयागराज उपविजेता रही। अंडर 15 बालिका वर्ग में वाराणसी विजेता और झांसी उपविजेता रही। जबकि, अंडर 17 बालक वर्ग में झांसी विजेता और मुरादाबाद उप विजेता रही।
सब जूनियर बालक व जूनियर बालिका-बालिका नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का पहला फाइनल मैच अंडर 17 बालिका वर्ग में वाराणसी और प्रयागराज के बीच खेला गया। वाराणसी की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर चार गोल किए। प्रयागराज की टीम एक ही गोल करने के कारण 4-1 से हार गई। दूसरा सेमीफाइनल मैच वाराणसी और झांसी के बीच खेला गया। वाराणसी की टीम ने झांसी को 5-0 से शिकस्त दी।
वहीं, अंडर 17 बालक वर्ग में झांसी मंडल और मुरादाबाद की भिड़ंत हुई। झांसी मंडल की टीम चार गोल करने में कामयाब रही, जबकि मुरादाबाद सिर्फ दो गोल ही कर सकी और इस मैच को झांसी मंडल ने 4-2 से जीत लिया।
तीसरे स्थान के लिए भी तीन मैच खेले गए। अंडर 17 बालिका वर्ग में झांसी और गोरखपुर के बीच मैच हुआ। झांसी की टीम 7-0 से विजयी रही। अंडर 15 बालक वर्ग में प्रयागराज और अलीगढ़ के बीच मैच खेला गया। प्रयागराज ने अलीगढ़ को 3-0 से हराया। आखिरी मैच अंडर 17 बालक वर्ग प्रयागराज और लखनऊ के बीच खेला गया। प्रयागराज ने 3-0 से लखनऊ की टीम को हराया।
समापन पर मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक डॉ. बाबूलाल तिवारी और डीआईजी केशव कुमार चौधरी व विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी सुरेश बोनकर और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुबोध खांडेकर मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस मौके पर नीतू सिंह, अजय सिंह, अजय रजक, सुनीता तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।
Trending Videos