{"_id":"6aa0ef4d80a82d6d1d084e15","slug":"jhansi-students-pledged-their-dedication-to-the-nation-and-sang-vande-mataram-2026-09-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: विद्यार्थियों ने राष्ट्र के प्रति समर्पण का लिया संकल्प, किया वंदे मातरम का गायन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: विद्यार्थियों ने राष्ट्र के प्रति समर्पण का लिया संकल्प, किया वंदे मातरम का गायन
Wed, 09 Sep 2026 11:15 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:15 AM IST
सार
‘अमर उजाला भारत का संकल्प अभियान-2026’ के तहत हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने वंदे मातरम का गायन कर राष्ट्र के प्रति समर्पण का संकल्प लिया।
विज्ञापन
एमएल कॉन्वेंट स्कूल में अमर उजाला के भारत का संकल्प कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
अमर उजाला और उत्तर प्रदेश सरकार का संयुक्त ‘अमर उजाला भारत का संकल्प अभियान-2026’ विद्यालयों में उत्साह से मनाया जा रहा है। मंगलवार को हजारों विद्यार्थियों ने राष्ट्र के प्रति समर्पण का संकल्प लिया।
विज्ञापन
एसआरएस इंटर कॉलेज में अमर उजाला के भारत का संकल्प कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी।
- फोटो : संवाद
भानी देवी गोयल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के 550 से ज्यादा, एमएल कॉन्वेंट स्कूल के करीब 450, श्रीरघुराज सिंह इंटर कॉलेज के 650 से ज्यादा व गर्वनमेंट इंटर कॉलेज के करीब 200 विद्यार्थियों ने वंदे मातरम का गायन किया। सभी ने देशभक्ति की भावना के साथ शपथ ग्रहण की। इसमें स्वच्छता, महिला सुरक्षा और पर्यावरण सुरक्षा शामिल थी। नागरिक जिम्मेदारी की शपथ भी विद्यार्थियों ने ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज में अमर उजाला के भारत का संकल्प कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी।
- फोटो : संवाद
इस अभियान में उत्तर प्रदेश सरकार सक्रिय सहभागिता निभा रही है। सरकार ने इसे नागरिकों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने का अवसर माना है। यह पहल विकसित और जिम्मेदार समाज के निर्माण की दिशा में जन-जन की भागीदारी का संकल्प है। प्रदेश के हजारों नागरिक अब तक इस अभियान से जुड़कर संकल्प ले चुके हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।