{"_id":"6a35e474c1549001bf0581f7","slug":"jhansi-traffic-diversions-will-be-in-effect-across-the-city-due-to-cm-yogi-s-visit-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: सीएम योगी आज झांसी में, दौरे को लेकर महानगर में लागू रहेगा डायवर्जन; भारी वाहनों को नहीं मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: सीएम योगी आज झांसी में, दौरे को लेकर महानगर में लागू रहेगा डायवर्जन; भारी वाहनों को नहीं मिलेगा प्रवेश
Sat, 20 Jun 2026 06:23 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 20 Jun 2026 06:23 AM IST
सार
20 और 21 जून को डायर्वजन प्लान लागू किया गया है। शनिवार सुबह से ही भारी वाहनों का प्रवेश महानगर में प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के झांसी आगमन को देखते हुए 20 और 21 जून को डायर्वजन प्लान लागू किया गया है। शनिवार सुबह से ही भारी वाहनों का प्रवेश महानगर में प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति के मुताबिक यातायात व्यवस्था के अनुसार बस स्टैंड से इलाइट चौराहा होकर दतिया और शिवपुरी जाने वाली सभी बस मेडिकल बायपास व शिवानी तिराहा होते हुए आगे जाएंगी। दतिया और शिवपुरी से झांसी आने वाली बस भी शिवानी तिराहा और मेडिकल बायपास मार्ग से संचालित होंगी।
विज्ञापन
जेल चौराहा से इलाइट चौराहा की ओर जाने वाले सभी वाहन झांसी होटल चौराहा, इलाहाबाद बैंक चौराहा, रेलवे स्टेशन और चित्रा चौराहा होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। चित्रा चौराहा से झांसी-कानपुर मार्ग की ओर जाने वाले वाहनों को रेलवे स्टेशन, इलाहाबाद बैंक चौराहा और झांसी होटल चौराहा होकर जाने की व्यवस्था की गई है। अंसल तिराहा से शहर की ओर आने वाले वाहनों को बूढ़ा पुल और मेडिकल बायपास मार्ग से होकर गुजरना होगा।
विज्ञापन
यह यातायात व्यवस्था 20 जून को दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक एवं 21 जून को सुबह 5 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक प्रभावी रहेगा।