फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Women reached the exam center from behind their veils

Jhansi: घूंघट की ओट से परीक्षा केंद्र तक पहुंचीं महिलाएं, नव भारत साक्षरता मिशन के तहत 4,397 हुए शामिल

Mon, 21 Sep 2026 12:57 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 21 Sep 2026 12:57 PM IST
सार

नव भारत साक्षरता मिशन के तहत रविवार को आयोजित नवसाक्षर परीक्षा में महिलाओं और बुजुर्गों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कुछ महिलाएं घूंघट की ओट में परीक्षा देने पहुंचीं, तो कई परिवार के सदस्यों और गांव के बुजुर्गों के साथ केंद्रों पर आईं।

विज्ञापन
Jhansi: Women reached the exam center from behind their veils
नवसाक्षर परीक्षा में शामिल महिलाएं। - फोटो : संवाद।

विस्तार

उम्र, घूंघट और घर-गृहस्थी की जिम्मेदारियां पढ़ने-लिखने की राह में बाधा नहीं बन सकीं। नव भारत साक्षरता मिशन के तहत रविवार को आयोजित नवसाक्षर परीक्षा में महिलाओं और बुजुर्गों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कुछ महिलाएं घूंघट की ओट में परीक्षा देने पहुंचीं, तो कई परिवार के सदस्यों और गांव के बुजुर्गों के साथ केंद्रों पर आईं। जिले में 468 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में 6,329 परीक्षार्थियों में से 4,397 उपस्थित रहे, जबकि 1,932 अनुपस्थित रहे। इस तरह कुल उपस्थिति 69.48 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन


नव भारत साक्षरता मिशन के अंतर्गत 15 वर्ष से अधिक आयु के निरक्षरों को साक्षर बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसमें बुजुर्गों और महिलाओं की संख्या अधिक रही। नवसाक्षरों को हिंदी, गणित, मात्रा ज्ञान, स्वर परिचय, शब्द निर्माण, संख्या ज्ञान, गिनती, जोड़-घटाव और गुणा-भाग की जानकारी दी गई। स्वयंसेवकों ने निरक्षरों को पढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। परीक्षा देकर बाहर निकलीं नवसाक्षर महिलाओं के चेहरों पर आत्मविश्वास और संतोष दिखाई दिया। पढ़ाई सीखने के बाद परीक्षा में शामिल होना उनके लिए नई उपलब्धि से कम नहीं था। बुजुर्गों और महिलाओं की भागीदारी ने यह संदेश दिया कि सीखने की ललक उम्र और पारिवारिक जिम्मेदारियों की सीमाओं से बड़ी होती है।
विज्ञापन


नवसाक्षरों में बड़ी संख्या उन महिलाओं की रही, जिन्होंने घरेलू कामकाज और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच समय निकालकर पढ़ना-लिखना सीखा। दिनभर घर के काम में व्यस्त रहने के बावजूद इन महिलाओं ने साक्षरता केंद्रों पर पहुंचकर अक्षर ज्ञान हासिल किया। अब परीक्षा में शामिल होकर उन्होंने अपनी सीख को परखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों के अनुसार बंगरा में 100 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। मऊरानीपुर में 95.53 प्रतिशत और मोंठ में 95.25 प्रतिशत परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं बबीना, बड़ागांव और चिरगांव में उपस्थिति 51 प्रतिशत से कम रही।

महिलाओं की भागीदारी रही अधिक
नवसाक्षर परीक्षा में महिलाओं की संख्या अधिक रही। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं अपने घर, परिवार और मोहल्ले के बुजुर्गों के साथ परीक्षा देने पहुंचीं। नवसाक्षरों को साक्षर बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान का उद्देश्य उन्हें पढ़ने-लिखने में सक्षम बनाना है, ताकि वे अपने दैनिक जीवन में भी इसका लाभ उठा सकें।- जितेंद्र कुमार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी झांसी


नवसाक्षर परीक्षा में कई बुजुर्गों ने भी पढ़ाई की ओर कदम बढ़ाया। उनके लिए अक्षर पहचानना, अपना नाम लिखना, संख्या समझना और सामान्य सवालों के जवाब देना सीखने की प्रक्रिया का हिस्सा रहा।-मिर्जा अजीज बेग डीसी कम्युनिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed