{"_id":"6aab0474555f26e7a40358e1","slug":"power-outage-lasted-16-hours-in-indrapuri-and-khajurbagh-jhansi-news-c-11-jhs1019-878047-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: -इंद्रपुरी और खजूरबाग में 16 घंटे रही बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: -इंद्रपुरी और खजूरबाग में 16 घंटे रही बिजली गुल
Thu, 17 Sep 2026 02:34 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
झांसी। मुन्नालाल पावर हाउस से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर इंद्रपुरी कॉलोनी, खजूरबाग और मेंहदी बाग के कुछ हिस्सों में मंगलवार रात से बुधवार शाम तक बिजली गुल रही। ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण सैकड़ों घरों में करीब 16 घंटे तक अंधेरा छाया रहा। इस दौरान लोग उमस और गर्मी के साथ पानी की समस्या से भी जूझते रहे।
उपभोक्ता संदीप गोस्वामी ने बताया कि उन्हें बहुत परेशानी झेलनी पड़ी। आलोक कुमार ने शिकायत की कि बार-बार कॉल करने के बावजूद बिजली कर्मचारी समय पर नहीं पहुंचे। एनके राजपूत ने कहा कि उमस, गर्मी और पानी की कमी ने मुश्किलें बढ़ाईं। विजय साहू ने बिजली कर्मचारियों की लापरवाही को असुविधा का कारण बताया।
मंगलवार रात करीब 12:30 बजे से बुधवार शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। कर्मचारियों ने बुधवार शाम चार बजे तक ट्रांसफार्मर को दुरुस्त कर बिजली बहाल की। अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि इंद्रपुरी इलाके में ट्रांसफार्मर जल गया था। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया था, जिसमें देर लग गई होगी।