सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Problems are chasing the Gram Panchayat which is running towards development

विकास की ओर दौड़ रही ग्राम पंचायत का समस्याएं कर रहीं पीछा

संवाद न्यूज एजेंसी/झांसी Published by: सचिन सोनी Updated Sat, 28 Jun 2025 04:18 AM IST
विज्ञापन
सार

झांसी की मऊरानीपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत ढकरवारा की गिनती जिले की विकसित ग्राम पंचायतों में होती है। यहां हुए काम के बूते पर यह ग्राम पंचायत एक के बाद एक कई पुरस्कार हासिल कर चुकी है। लेकिन, मूलभूत सुविधाएं अब भी ग्राम पंचायत से दूरी बनाए हुए हैं।

Problems are chasing the Gram Panchayat which is running towards development
ग्राम पंचायत ढकरवारा का कार्यालय, खराब पड़ा ट्रांसफार्मर व इनसेट में ग्राम प्रधान अशोक कुशवाहा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

मऊरानीपुर। मऊरानीपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत ढकरवारा में बिजली व्यवस्था बदहाल है और नलों के जरिये घरों में पानी यहां अब तक नहीं पहुंच पाया है। मजरों की ओर जाने वाले रास्ते भी पक्के नहीं हैं, जिससे लोगों को आवागमन में खासी परेशानी उठानी पड़ती है।
Trending Videos

ग्राम पंचायत ढकरवारा को मिल चुके पुरस्कारों की फेहरिस्त लंबी है। दो बार मुख्यमंत्री की ओर से इस पंचायत को पुरस्कृत किया जा चुका है। इसके अलावा अन्य कई पुरस्कार भी इस पंचायत की झोली में आ चुके हैं। यह सभी पुरस्कार ग्राम पंचायत ने यहां हुए विकास कार्यों व जन सहूलियतों में बढ़ोतरी के लिए कामों के जरिये हासिल किए हैं। लेकिन, इस सब के बीच अब भी यहां कुछ समस्याएं अपना डेरा डाले हुए हैं। यहां बिजली के तार झूलते हुए नजर आते हैं, जिससे आए दिन यहां फॉल्ट होते रहते हैं, जिसके चलते गर्मी की शुरुआत में ही यहां बिजली की आवाजाही शुरू हो गई थी और यह क्रम बारिश शुरू होने के बाद भी बना हुआ है। बिजली जाने के बाद अक्सर आने में घंटों लग जाते हैं। फूलपुरा मजरे में डीपी नहीं लगी है। यहां लोग खतरनाक सफेद तारों के सहारे काम चला रहे हैं। इसके अलावा ग्राम ढकरवारा में जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन डाले जाने का काम पूरा किया जा चुका है और लोगों के घरों तक नल से जल पहुंचने भी लगा है। लेकिन, मजरों को अब भी पानी का इंतजार है। इसके अलावा ग्राम पंचायत में शामिल मजरों तक पहुंचने के लिए रास्ता सुगम नहीं है, जिससे लोगों को आवागमन में कठिनाई उठानी पड़ती है। हालांकि, इस सब के इतर इस ग्राम पंचायत में विकास के ऐसे कई आयाम स्थापित किए हैं, जो दूसरों के लिए नजीर साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
  • एक नजर में...
  1. ग्राम पंचायत का नाम - ढकरवारा
  2. ग्राम पंचायत में शामिल मजरे - फूलपुरा, कूलखिरक, आजाद खिरक, दिवान खिरक व पतरिया।
  3. ग्राम पंचायत की आबादी - 3495
  4. ग्राम पंचायत में मतदाताओं की संख्या - 2087
 
  • समस्याएं...
  1. अवैध सेक्टर बने हुए हैं और सरकारी जमीन कब्जे की चपेट में है।
  2. मजरों तक पहुंचने के लिए सुगम रास्ता नहीं है।
  3. बिजली की आवाजाही से ग्रामीण परेशान हैं।
  4. जल जीवन मिशन का काम पूरा होने के बाद भी इसका समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है।
  • बीते चार साल की उपलब्धियां...
  1. मजरा कूलखिरक को पक्का मार्ग बनवाकर मुख्य मार्ग से जोड़ा गया।
  2. आधुनिक पंचायत भवन, श्मशान घाट व कचरा संग्रहण केंद्र का निर्माण हुआ।
  3. ग्राम पंचायत के तीन विद्यालयों का कायाकल्प हुआ। गोशाला और हाट बाजार का निर्माण हुआ।
  4. सीसीटीवी कैमरों की स्थापना हुई और सीसी व एपेक्स सड़कें बनवाई गईं।
  5. पुस्तकालय और दिव्यांग शौचालय का निर्माण हुआ। पक्का नाला-नाली व पुलिया बनवाई गई।
..........
ग्राम पंचायत का विकास तेजी से हो रहा है। मजरों तक जल्द डामर रोड डलवा दी जाएगी। इसके अलावा गांव में पुस्तकालय भी बनवाया जाएगा, ताकि लोगों को अच्छा शिक्षा हासिल हो सके।
- अशोक कुशवाहा, ग्राम प्रधान
00000

गांव में निरंतर विकास का कार्य किए जा रहे हैं। कमियों को तत्काल दूर किया जाता है। विकास की योजनाएं बनाकर उन पर काम किया जाता है।
- इंद्रविजय, ग्राम विकास अधिकारी

00
मजरों में जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन नहीं डाली गई है, जिससे लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ता है। पक्की सड़क भी नहीं है, बरसात के समय यहां से निकलने में परेशानी होती है।
- अजय अहिरवार
00
ग्राम पंचायत के विद्युत तार जर्जर हैं, जिससे आए दिन फॉल्ट होते रहते हैं। पंचायत क्षेत्र की विद्युत वितरण व्यवस्था पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
- अमित सेन
00
कुडार नदी पर बना रिपटा बहुत नीचे है। बारिश के पानी से जल्दी ही जलमग्न हो जाता है। जिससे आगमन बाधित हो जाता है। बच्चे विद्यालय भी नहीं जा पाते। यहां पुल बनाया जाना चाहिए।
- राधारमण बाजपेयी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed