{"_id":"6a9dcc3e68cf2429ee074ca7","slug":"rape-accused-out-on-bail-demands-5-lakh-extortion-causes-victims-marriage-alliance-to-be-called-off-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-870947-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: जमानत पर आए दुष्कर्म के आरोपी ने मांगी पांच लाख की रंगदारी, पीड़िता का रिश्ता तुड़वाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: जमानत पर आए दुष्कर्म के आरोपी ने मांगी पांच लाख की रंगदारी, पीड़िता का रिश्ता तुड़वाया
Mon, 07 Sep 2026 01:55 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। दुष्कर्म के आरोप में जेल जाने के बाद जमानत पर बाहर निकलकर आरोपी पीड़िता को धमकाने लगा है। आरोपी ने वीडियो वायरल न करने के एवज में पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी है और पीड़िता का रिश्ता तुड़वा दिया।
मोंठ के अटरिया गांव निवासी मोहित राजपूत को दुष्कर्म के आरोप में जेल भेजा गया था। कई महीने जेल में रहने के बाद पिछले माह वह जमानत मिलने पर बाहर आ गया। पीड़िता का आरोप है कि बाहर निकलने के बाद से वह लगातार उसे धमका रहा है। उसके वीडियो दिखाकर वायरल करने की धमकी दे रहा है।
रिश्तेदार और परिवार के लोगों को उसकी अश्लील तस्वीर भेज रहा है। कुछ दिनों पहले उसकी शादी तय हो गई, वहां भी उसकी तस्वीरें भेजकर रिश्ता तुड़वा दिया। अब आगे वीडियो न भेजने के लिए पांच लाख की रंगदारी मांग रहा है। परिजनों के पैसा देने से इन्कार करने पर उसके भाई को झूठे दुष्कर्म के मामले में भी फंसाने की धमकी दे रहा है। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक पीड़िता की तहरीर पर आरोपी मोहित के खिलाफ रंगदारी मांगने समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करके उसकी तलाश की जा रही है।