{"_id":"6a948fb8fd44ebae340d6cd2","slug":"withdrew-money-from-the-account-after-taking-the-mobile-phone-under-the-pretext-of-making-a-call-jhansi-news-c-11-jhs1019-865974-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: फोन करने के बहाने मोबाइल लेकर खाते से निकाली रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: फोन करने के बहाने मोबाइल लेकर खाते से निकाली रकम
Mon, 31 Aug 2026 01:46 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। अपने परिचित को मोबाइल फोन देना एक युवक को महंगा पड़ गया। युवक का आरोप है कि फोन लेने के बाद परिचित ने फोन में संदिग्ध एप इंस्टॉल कर दिया। इसके बाद गुपचुप तरीके से खाते से 59,811 रुपये निकाल लिए। उसने सीपरी बाजार थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
बाहर सैंयर गेट निवासी मयंक कुमार ने पुलिस को बताया कि 27 जुलाई को शाम करीब 6 बजे पड़ोस में रहने वाला सुनील उसके पास आया। उसने एक जरूरी कॉल करने के बहाने मोबाइल मांगा। करीब 6:25 बजे मोबाइल वापस कर दिया। उस समय मोबाइल चालू नहीं हो रहा था। वह अपडेटिंग मोड पर चला गया। करीब 20 मिनट बाद मोबाइल खुलने पर मोबाइल के सभी एप गायब थे। सुनील से पूछने पर वह टालमटोल करने लगा। छानबीन करने पर मोबाइल के अनजान सॉफ्टवेयर इंस्टॉल मिला। उसके बाद उसके खाते से 59,811 रुपये निकाल लिए गए। सीपरी बाजार थाना प्रभारी जयप्रकाश चौबे के मुताबिक सुनील एवं खाता धारक राजेंद्र बजाज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।