{"_id":"6a37814f7081d5729102a655","slug":"yoga-day-2026-cm-performs-yoga-at-the-foothills-of-jhansi-fort-camps-organized-across-the-district-2026-06-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Yoga Day 2026: झांसी किले की तलहटी में सीएम ने किया योग, जनपद में लगाए गए शिविरों में उत्साह से लोग हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yoga Day 2026: झांसी किले की तलहटी में सीएम ने किया योग, जनपद में लगाए गए शिविरों में उत्साह से लोग हुए शामिल
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:08 PM IST
विज्ञापन
सार
सीएम ने कहा यह मेरा सौभाग्य है कि इस साल मुझे झांसी की इस ऐतिहासिक धरती पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में आप सभी के साथ शामिल होने का मौका मिला है।
झांसी में किले की तलहटी के मैदान में योग करते सीएम योगी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद भर में विभिन्न स्थानों पर योग शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया। झांसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किले की तलहटी के मैदान में योग किया। योग शिविर में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सीएम ने कहा यह मेरा सौभाग्य है कि इस साल मुझे झांसी की इस ऐतिहासिक धरती पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में आप सभी के साथ शामिल होने का मौका मिला है। नियमित योगाभ्यास से रोगों और समय से पहले आने वाले बुढ़ापे से बचा सकता है। इस साल के योग दिवस की थीम 'स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग' है।
सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट झांसी में आयोजित योग शिविर में डीआरएम व अन्य अधिकारी।
- फोटो : विभाग।
रेलवे प्रतिष्ठानों एवं परिसरों में उत्साहपूर्वक योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंडल स्तरीय मुख्य कार्यक्रम सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट झांसी में आयोजित हुआ, जिसमें रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों, रेलवे परिक्षेत्र में संचालित स्कूलों, स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्यों तथा उनके परिजनों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक झांसी अनिरुद्ध कुमार द्वारा वंदे मातरम् गीत एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की महत्ता एवं इसकी पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत है, जो व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास का सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइन में आयोजित योग शिविर।
- फोटो : विभाग
झांसी पुलिस लाइन में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वामासारथी अध्यक्ष नीवी मूर्ति पत्नी बीबीजीटीएस मूर्ति (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक) द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चों के साथ योगाभ्यास किया गया तथा सभी को नियमित रूप से योग अपनाकर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने हेतु प्रेरित किया गया। शिविर में नीवी मूर्ति ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि योग तनावमुक्त जीवन, सकारात्मक सोच एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का सशक्त माध्यम है। योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर व्यक्ति अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के साथ-साथ जीवन में अनुशासन एवं आत्मविश्वास का विकास कर सकता है।
टहरौली में योगाभ्यास करते ग्रामीण
- फोटो : संवाद
टहरौली कस्बा स्थित जनक सिंह क्रीड़ा स्थल, अमृत सरोवर एवं आदर्श जनप्रिय इंटर कॉलेज में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम किए। पंचायत सचिव अजयपाल सिंह सेंगर एवं रामसिंह पटेल ने उपस्थित लोगों को योग के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत और जीवन संतुलित रहता है। उन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न आसनों एवं योग क्रियाओं का अभ्यास भी कराया। कार्यक्रम में दिनेश परिहार, पुष्पेंद्र रिछारिया, रविंद्र सोनी, प्रधानाचार्य सुनील शर्मा, गायत्री उपाध्याय, जालम आर्य, राजकुमार दीक्षित, रामकुमार सोनी, पंकज शर्मा सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। योगाभ्यास के दौरान स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प भी दिलाया गया।
कंपोजिट विद्यालय छिरौना के बच्चे योग करते हुए।
- फोटो : संवाद
चिरगांव में कंपोजिट विद्यालय छिरौना में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बच्चों ने योग किया साथ ही योग के महत्व को समझा।
श्री गणेश शंकर विद्यार्थी सरस्वती शिशु मंदिर चिरगांव में योग करते ग्रामीण।
- फोटो : संवाद
श्री गणेश शंकर विद्यार्थी सरस्वती शिशु मंदिर में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने योग किया साथ ही योग के महत्व को समझा।
पारीछा गेस्ट हाउस में आयोजित योग शिविर।
- फोटो : संवाद
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई पीटीपीपी पारीछा द्वारा प्रबंधन के सहयोग से पीटीपीपी संयंत्र परिसर के गेस्ट हाउस ग्राउंड में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम हुआ। सूक्ष्म व्यायाम, सूर्य नमस्कार एवं विभिन्न योगाभ्यास किया गया। प्रतिभागियों को योग का महत्व, स्वस्थ्य जीवन शैली में योग की उपयोगिता, नियमित योगाभ्यास से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभ बताए गए। सभी ने नियमित योग करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक राम नरेश श्रीवास्तव, उप कमांडेंट विनय कुमार सिंह, सहायक कमांडेंट आकाश दुबे एवं केंद्रीय औद्योगिक के सदस्य, प्रबंधन के अधिकारी तथा कर्मचारी शामिल हुए।
अटल सेवा संस्थान के तत्वाधान में आयोजित योग शिविर।
- फोटो : स्वयं
अटल सेवा संस्थान के तत्वाधान में एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के सभी सदस्यों एवं बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योगाभ्यास किया। शिविर में उपस्थित योग गुरु सुनीता गुबरेले जी ने सभी प्रतिभागियों को योग की विभिन्न मुद्राओं और उनके स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को योग के महत्व को समझाते हुए प्रतिदिन योगाभ्यास करने का आह्वान किया।
स्वस्थ नई शक्ति योग ग्रुप
- फोटो : स्वयं
स्वस्थ नई शक्ति योग ग्रुप ने किले की तलहटी में योग कराया। जिसका नेतृत्व राखी भार्गव ने किया।
राज्य कर विभाग झांसी कार्यालय में योगाभ्यास कार्यक्रम।
- फोटो : स्वयं
राज्य कर विभाग झांसी कार्यालय में योगाभ्यास कार्यक्रम हुआ। प्राणायाम का अभ्यास किया गया तथा नियमित योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया। अनिल यादव, केके मिश्रा, दिनेश साहू, विष्णु प्रसाद, अभिषेक पटेल मौजूद रहे। इधर राजकीय महिला महाविद्यालय में योग प्रशिक्षकों द्वारा योगाभ्यास कराया गया और योग के माध्यम से स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया गया। प्राचार्या प्रो. अनुभा श्रीवास्तव ने कहा कि योग भारतीय संस्कृत की अनमोल धरोहर है। इधर अटल सेवा संस्थान के तत्वावधान में योग शिविर का आयोजन हुआ। महिलाओं ने योगाभ्यास किया। योग गुरु सुनीता गुबरेले ने योग का महत्व एवं फायदे बताए। स्वस्थ्य नई शक्ति योग ग्रुप की सदस्याओं ने योग किया। राखी भार्गव आदि मौजूद रहीं। अखिल भारतीय जीत कुनैडो मार्शल आर्ट संघ के तत्वावधान में योग कार्यक्रम हुआ। खिलाडियों को योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ्य, मन शांत और जीवनशैली संतुलित रहती है। जिला सचिव दीपक वर्मा, संयुक्त सचिव सौरभ कुशवाहा, कोच अनुष्का यादव, साक्षी यादव, आर्या सैनी, माही आदि मौजूद रहीं। इधर सामाजिक संस्था उजाला के महासचिव डा. मनमोहन मनु, सुदर्शन शिवहरे ने योगाभ्यास किया।
रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में योगाभ्यास।
- फोटो : स्वयं
रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में योग दिवस का आयोजन कुलपति डॉ. अशोक कुमार सिंह के निर्देशन में उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। अधिकारियों, विभागाध्यक्षों, वैज्ञानिकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया।
कस्बा लुहारी में आयोजित योग शिविर।
- फोटो : संवाद
कस्बा लुहारी में पंचायत भवन सहित प्राथमिक विद्यालय, टोल प्लाजा एवं कस्बा में नन्हे -मुन्ने बच्चों ने योग किया। साथ साथ लुहारी पंचायत में योग दिवस पर प्लास्टिक मुक्त पंचायत बनाने का भी संकल्प लिया गया और जगह-जगह से प्लास्टिक को एकत्र किया गया इस दौरान ग्राम प्रधान कोमल सिंह, पंचायत सचिव अरविंद कुमार, जनक किशोर, मुरली कुशवाहा, पुनीत, राजा बाबू, भागीरथ श्रीवास, मनोज कुशवाहा आदि लोग रहे |