{"_id":"6176f660d46c795118181feb","slug":"je-will-boycott-the-work-and-do-the-jail-bharo-movement-supply-may-be-affected-by-the-movement-kannauj-news-knp6603677184","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य बहिष्कार कर जेल भरो आंदोलन करेंगे जेई, आंदोलन से प्रभावित हो सकती आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्य बहिष्कार कर जेल भरो आंदोलन करेंगे जेई, आंदोलन से प्रभावित हो सकती आपूर्ति
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता कार्यालय परिसर में प्रदर्शन करते जेई। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। ऊर्जा प्रबंधन की ओर से मांगें पूरी नहीं होने से आक्रोशित जेई कार्य बहिष्कार कर जेल भरो आंदोलन करेंगे। आंदोलन को सफल बनाने के लिए सोमवार को संगठन के पदाधिकारियों ने विचार-विमर्श कर रणनीति तैयार की। इसके बाद अधिशासी अभियंता कार्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। आंदोलन से आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।
राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के जिलाध्यक्ष जेई राजेश कुमार की अध्यक्षता में बिजली विभाग कार्यालय पर बैठक हुई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि वह लोग कई दिन से ऊर्जा प्रबंधन उत्तर प्रदेश से वेतन ग्रेड बढ़ाए जाने, वरिष्ठता के आधार पर प्रमोशन, रिक्त पदों के सृजन और प्रदर्शन के दौरान दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। शासन और ऊर्जा प्रबंधन की ओर से मांगों को अनसुना किया जा रहा है। इससे मंगलवार कोे विरोध, प्रदर्शन कर सभा करेंगे। 27 अक्तूबर को कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इसके बाद 28 को विरोध सभा करेंगे। अगर ऊर्जा प्रबंधन और सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो 29 अक्तूबर को जेल भरो आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान अधिशासी अभियंता शादाब अहमद के कार्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर जेई राजीव गंगवार, दीपक कनौजिया और राकेश कुमार मौजूद रहे।