फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kanpur Employees formed a social media group to pass lewd remarks four employees suspended

कानपुर: सोशल मीडिया ग्रुप बना कसते थे फब्तियां, चैट में मिले शिक्षिकाओं पर गंदे कमेंट्स, चार कर्मचारी निलंबित

Fri, 18 Sep 2026 11:17 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 18 Sep 2026 11:17 AM IST
सार

Kanpur News: शहर के एक प्रतिष्ठित महिला कॉलेज की शिक्षिकाओं पर सोशल मीडिया ग्रुप बनाकर अभद्र टिप्पणियां करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। चार तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले की रिपोर्ट डीआईओएस को भेज दी गई है।

विज्ञापन
Kanpur Employees formed a social media group to pass lewd remarks four employees suspended
सांकेतिक - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर शहर के एक प्रतिष्ठित महिला कॉलेज की शिक्षिकाओं पर अभद्र कमेंट करने पर चार कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि चारों ने सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर अभद्र कमेंट किए थे। जूनियर से लेकर सीनियर शिक्षिकाओं के बारे में किए गए कमेंट का मामला सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन ने कार्रवाई की है।

विज्ञापन

महिला कॉलेज के चार तृतीय श्रेणी कर्मचारियों ने शिक्षिकाओं पर काफी अभद्र कमेंट किए। साथ ही कई लोगों के साथ उनके नाम भी जोड़े। इसका खुलासा कर्मचारियों की चैट में हुआ। जब मामला शिक्षिकाओं के पास पहुंचा तो हड़कंप मच गया। नाराज शिक्षिकाओं ने कर्मचारियों की शिकायत प्रबंध समिति से की। प्रबंध समिति ने उनको निलंबित कर डीआईओएस को इसकी रिपोर्ट भेजी है।

विज्ञापन

शिक्षिकाएं आईं थी, लेकिन प्रकरण कुछ और था
प्रबंध समिति ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। डीआईओएस प्रवीण कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में आया लेकिन लिखित में कोई शिकायत या पत्र नहीं आया है। अभी अवकाश पर हूं। कुछ शिक्षिकाएं विवि भी शिकायत करने पहुंचीं। कुनपति प्रो. विनय कुमार पाठक का कहना है कि शिक्षिकाएं आईं थी, लेकिन प्रकरण कुछ और था। अगर ऐसी शिकायत मिलती है, तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed