फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Nine roads to be built at a cost of 10.48 crore; rural economy set to get a boost.

Kannauj News: 10.48 करोड़ से बनेगीं नौ सड़कें, चमकेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

Thu, 27 Aug 2026 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Nine roads to be built at a cost of 10.48 crore; rural economy set to get a boost.
कन्नौज। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और आवागमन को सुगम बनाने के लिए शासन ने बड़ा कदम उठाया है। लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव को बुधवार को हरी झंडी दिखाते हुए नौ नई संपर्क सड़कों के निर्माण की स्वीकृति दी गई है। इस पूरी परियोजना पर 10.48 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें 3.45 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

इन सड़कों के बनने से कन्नौज, छिबरामऊ और तिर्वा तीनों तहसीलों के कई गांवों को सीधा फायदा मिलेगा। ग्रामीण रास्तों के मुख्य मार्गों से जुड़ने से न सिर्फ आम राहगीरों का सफर आसान होगा, बल्कि किसानों के लिए अपनी उपज और स्थानीय उत्पादों को नजदीकी बाजारों तक पहुंचाना भी सुगम हो जाएगा। टेंडर प्रक्रिया शुरू, उमगरा से बिहारीपुर मार्ग सबसे लंबालोक निर्माण विभाग के अनुसार, स्वीकृत सड़कों की लंबाई एक से लेकर 2.20 किमी तक है। इसमें सबसे लंबा और भारी बजट वाला मार्ग उमगरा से बिहारीपुर संपर्क मार्ग (2.20 किमी) है, जिसकी कुल लागत 179.36 लाख रुपये है। विभाग ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रक्रिया पूरी होते ही धरातल पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

स्वीकृत सड़कों का विवरण





मार्ग का नाम लंबाई लागत(लाख रुपये में) दी गई राशि
संयोगिता मार्ग से कीरतपुर संपर्क मार्ग एक किमी 87.68 30.69

भंवरगाढ़ा मार्ग से मोहनपुर रतनपुर संपर्क मार्ग एक किमी 105.76 37.02

जीटी रोड से तिलपई मूसरि मार्ग से देवीपुर्वा मार्ग एक किमी 111.66 39.08

संदोहनपुर्वा से घमाइचमऊ संपर्क मार्ग 1.25 किमी 126.26 44.23

सलेमपुर से हड़हापुर शिवमंदिर संपर्क मार्ग 1.25 किमी 109.58 38.35

मियांगंज मढ़हरपुर मार्ग से चौरा चांदपुर संपर्क मार्ग 1.20 किमी 107.12 37.49

उमगरा से बिहारीपुर संपर्क मार्ग 2.20 किमी 179.36 62.78

जवाहरपुर्वा से कोठीपुर्वा संपर्क मार्ग एक किमी 116.06 40.62

महचंदापुर से मलिकापुर संपर्क मार्ग एक किमी 104.42 36.55
----------
वर्जन
सरकार ग्रामीण सड़क संपर्क को प्राथमिकता दे रही है। नई सड़कों से विकास को गति मिलेगी और लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी सड़कें महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दीपेश अस्थाना, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed