{"_id":"68138ffe1528ef4f0f02a5c2","slug":"etawah-bride-missing-from-beauty-parlor-returned-after-five-hours-groom-refused-to-marry-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah: पार्लर गई दुल्हन पांच घंटे बाद लौटी, दूल्हे ने किया शादी से इनकार, पिता को पड़ा हार्ट अटैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: पार्लर गई दुल्हन पांच घंटे बाद लौटी, दूल्हे ने किया शादी से इनकार, पिता को पड़ा हार्ट अटैक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 01 May 2025 09:30 PM IST
विज्ञापन
सार
Etawah News: लड़की पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए शादी तोड़ने का आरोप लगाया है। पिता को आयुर्विज्ञान विवि में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला

Trending Videos
विस्तार
ब्यूटी पार्लर के लिए घर से निकली दुल्हन पांच घंटे बाद लौटी तो दूल्हे ने शादी से इन्कार कर दिया। बेटी गायब होने की सूचना पर पिता को हार्ट अटैक पड़ गया। उन्हें आयुर्विज्ञान विवि में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के युवक की की शादी फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र की एक युवती से हो रही थी। मंगलवार रात को शहर के एक गेस्ट हाउस में कार्यक्रम चल रहा था।
इस बीच दूल्हा पक्ष के लोग पहुंच गए थे। जानकारी मिली कि दुल्हन ब्यूटी पार्लर गई थी और अब वहां नहीं है। इससे बरातियों व जनातियों में खलबली मच गई। दुल्हन को परिजनों ने तलाशना शुरू किया। करीब पांच घंटे बाद दुल्हन बिना तैयार हुए परिजनों के साथ गेस्ट पहुंची तो दूल्हे ने शादी से इन्कार कर दिया। बेटी के गायब होने की सूचना पर पिता को हार्ट अटैक आ गया।
परिजनों ने उन्हें आयुर्विज्ञान विवि भर्ती कराया, जहां उन्हें उपचार दिया जा रहा है। उधर, दुल्हन पक्ष के लोगों ने कोतवाली में दहेज के लिए शादी तोड़ने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक यशवंत ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।