फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Attempted molestation of a minor girl buying pizza

जालौन: पिज्जा लेने गई नाबालिग से छेड़छाड़ की कोशिश, विरोध पर चाकू दिखाकर धमकाया

Mon, 31 Aug 2026 10:18 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 31 Aug 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
Jalaun: Attempted molestation of a minor girl buying pizza
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग रविवार देर शाम बजरिया स्थित कैफे में पिज्जा लेने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान बजरिया गणेशगंज निवासी शरद ने उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। आरोप है नाबालिग ने विरोध किया तो शरद ने कथित तौर पर चाकू निकालकर उसे धमकाया और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


घटना के बाद नाबालिग ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद परिजन कैफे पहुंचे और शरद को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची उरई कोतवाली पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन

नाबालिग की मां ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed