{"_id":"6ae3e5b39ebc950eb4096acd","slug":"a-transport-fair-will-be-held-at-the-arto-office-on-the-31st-for-vehicle-fitness-checks-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-171202-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: वाहनों की फिटनेस के लिए 31 को एआरटीओ कार्यालय में लगेगा परिवहन मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: वाहनों की फिटनेस के लिए 31 को एआरटीओ कार्यालय में लगेगा परिवहन मेला
विज्ञापन
पडरौना। वाहनों की फिटनेस जांच कराने के लिए 31 अक्तूबर को एआरटीओ कार्यालय में परिवहन मेले का आयोजन किया जाएगा। कैंप में स्कूल वाहनों समेत अन्य सभी श्रेणी के वाहन स्वामी अपने वाहनों की फिटनेस संबंधी प्रक्रिया पूरी करा सकेंगे। परिवहन विभाग की इस पहल से फिटनेस जांच कराने में सहूलियत मिलने की उम्मीद है।
वाहनों की फिटनेस सड़क सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। खासकर स्कूली बच्चों को लाने और ले जाने वाले वाहनों की स्थिति दुरुस्त होना जरूरी है। वाहनों में तकनीकी खराबी होने पर हादसे का खतरा बढ़ जाता है। फिटनेस जांच के जरिये वाहनों की तकनीकी स्थिति का आकलन किया जाता है। जिले में 2000 से अधिक ऐसे स्कूल समेत अन्य वाहन हैं, जो बिना फिटनेस प्रमाण पत्र लिए सड़कों पर दौड़ रहे हैं।
ऐसे वाहन स्वामी परिवहन 31 अक्तूबर को एआरटीओ कार्यालय में आयोजित मेला में पहुंचकर अपने वाहनों की फिटनेस संबंधी औपचारिकताएं पूरी करा सकते हैं। एआरटीओ डॉ. दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया कि विभाग की ओर से विशेष कैंप आयोजित करने का उद्देश्य वाहन स्वामियों को फिटनेस प्रक्रिया पूरी कराने का अवसर उपलब्ध कराना है। परिवहन विभाग की ओर से आयोजित इस विशेष कैंप से उन वाहन स्वामियों को भी सुविधा मिलेगी जो किसी कारण से समय पर अपने वाहनों की फिटनेस नहीं करा सके हैं।