फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bollywood actor Ravi Kishan entered the wrestling arena in Kushinagar

Kushinagar: अखाड़े में उतरे रवि किशन, कुशीनगर के सांसद विजय कुमार से लड़ी कुश्ती; दर्शकों ने खूब बजाई ताली

Sun, 05 Nov 2023 12:59 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 05 Nov 2023 12:59 PM IST
सार

कुशीनगर जनपद के खड्डा क्षेत्र के मठिया बुजुर्ग गांव में दशहरा के उपलक्ष्य में लगे मेले में अभिनेता व सांसद रवि किशन कुश्ती के अखाड़े में उतरे। यहां उन्होंने कुशीनगर के सांसद के साथ कुश्ती लड़ी।

विज्ञापन
Bollywood actor Ravi Kishan entered the wrestling arena in Kushinagar
अखाड़े में कुश्ली लड़ते रवि किशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हर साल की भांति 95वें वर्ष भी कुशीनगर जनपद के खड्डा क्षेत्र के मठिया बुजुर्ग गांव में दशहरा के उपलक्ष्य में मेला लगा। शुक्रवार को दशहरा मेला और शनिवार को विराट कुश्ती का आयोजन हुआ। इसमें प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आए तथा स्थानीय पहलवानों ने कुश्ती कला का प्रदर्शन करते हुए दांव आजमाए।

विज्ञापन


यहां अभिनेता एवं गोरखपुर के सांसद रवि किशन और कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे के बीच भी कुश्ती का मुकाबला देखने को मिला। लगभग दो मिनट तक दोनों एक-दूसरे को आजमाते रहे और दांव चलते रहे। अंततः दोनों की कुश्ती बराबर रही। दोनों लोग कपड़ा पहने ही अखाड़ा में उतरे थे। दोनों ने अपने इस प्रदर्शन से ग्रामीण जीवन में रची बसी प्राचीन समय से चली आ रही कुश्ती कला को प्रोत्साहित किया तथा युवकों से इस कला को जीवित रखने का आह्वान किया। दोनों को कुश्ती लड़ते देख दर्शकों ने खूब ताली बजाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed