Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Discarding the pickup truck, they turned a Bolero into a vehicle for smuggling removing the seats to pack in cattle.

Kushinagar News: पिकअप छोड़ बोलेरो को बनाया तस्करी का ठिकाना, सीटें हटाकर भरते थे गोवंश

Tue, 03 Nov 2026 02:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Discarding the pickup truck, they turned a Bolero into a vehicle for smuggling removing the seats to pack in cattle.
गो-तस्करी के 14 मुकदमों में नामजद है सदरे आलम, गोरखपुर में भी दो केस
विज्ञापन


पिकअप के बाद बोलेरो को बनाया तस्करी का जरिया, बीच और पीछे की सीटें निकालकर ढोते थे गोवंश

कुशीनगर। पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार सदरे आलम उर्फ छोटू और अली खान पुलिस की नजर से बचने के लिए बोलेरो से गो तस्करी को अंजाम देते थे। आरोपी गाड़ी की सीटें निकालकर गोवंश को भरते थे।
पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार पशु तस्कर सदरे आलम गो-तस्करी के संगठित नेटवर्क से जुड़ा है। उसके खिलाफ कुशीनगर और गोरखपुर में गो-तस्करी के 14 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें गोरखपुर के दो मामले भी शामिल हैं। उसके साथी पर भी कुशीनगर में गो-तस्करी के दो मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, सदरे आलम के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने तस्करी का तरीका बदलने की बात स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि वे कई वर्षों से गो-तस्करी कर रहे थे। पुलिस की लगातार निगरानी और कार्रवाई के कारण उन्होंने पिकअप से पशुओं की ढुलाई बंद कर दी थी। इसके बाद बोलेरो को तस्करी का जरिया बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तस्करी के लिए बोलेरो की बीच और पीछे की सीटें निकाल दी जाती थीं। इसके बाद उसमें गोवंशीय पशुओं को लादकर ले जाते थे। सीटें हटाने के बावजूद बाहर से वाहन सामान्य सवारी गाड़ी जैसा दिखाई देता था। इससे पुलिस को शक नहीं होता था। आरोपी इसी का फायदा उठाकर पुलिस की निगरानी से बचने की कोशिश करते थे।


पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए वाहन के स्वरूप में बदलाव कर तस्करी करने का तरीका अपनाया गया था। मुठभेड़ में गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed