फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Wrestlers showed their strength in the wrestling match.

Kushinagar News: दंगल में पहलवानों ने दिखाया दम

Mon, 14 Sep 2026 02:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Wrestlers showed their strength in the wrestling match.
रोआरी दंगल में जोर आजमाइश करते पहलवान।संवाद
पिपरा बाजार। क्षेत्र के रोवारी गांव में दो दिवसीय डोल मेले के अंतिम दिन रविवार को कुश्ती का आयोजन हुआ। संजय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित कुश्ती में क्षेत्रीय के साथ ही अंतरप्रांतीय पहलवानों ने भी जोर-आजमाइश की। मुख्य अतिथि वरुण कुमार राय ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती शुरू कराई। पडरौना के बच्चन पहलवान ने बगहा के राकेश, भटनी के धमाका पहलवान ने नेपाल के महावीर थापा, पडरौना के बबलू ने केरल के कटप्पा और सिसवा के योगेंद्र ने क्रांति चौराहा के राजेंद्र को पटकनी दी। महराजगंज के वीरेंद्र ने सिसवा बाजार के अभिषेक, पडरौना के मंजेश ने गोरखपुर के रणजीत, गोरखपुर के राज यादव ने बेलवा के शुभम को आसमान दिखा दिया। इसी तरह बगहा के कैलाश बाबा ने कोटवा के राजू, पडरौना के लालू ने गोरखपुर के राहुल, देवरिया के हरिकेश ने बगहा के छोटू और सूरज पहलवान ने चंद्रमणि को चित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed