सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BJP candidates Ajay Mishra Teni from Kheri and Rekha Verma from Dhaurahara will contest Lok Sabha elections

लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा ने तीसरी बार जताया अजय मिश्र टेनी पर भरोसा; धौरहरा सीट से रेखा वर्मा को टिकट

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 02 Mar 2024 07:37 PM IST
विज्ञापन
सार

लखीमपुर खीरी जिले की दोनों लोकसभा सीटों पर मौजूदा सांसदों को टिकट दिया गया है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी पर भाजपा का भरोसा बरकरार है। उन्हें खीरी से फिर प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं धौरहरा से मौजूदा सांसद रेखा वर्मा को टिकट दिया गया है। भाजपा ने शनिवार शाम को प्रत्याशियों के नामों का एलान किया।

BJP candidates Ajay Mishra Teni from Kheri and Rekha Verma from Dhaurahara will contest Lok Sabha elections
सांसद रेखा वर्मा और अजय मिश्र टेनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
Follow Us

लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने खीरी लोकसभा सीट से तीसरी बार अजय मिश्र टेनी और धौरहरा से रेखा अरुण वर्मा पर भरोसा जताया है। टिकट के एलान के बाद से लखीमपुर खीरी जिले में रिमझिम बारिश के बीच सियासी माहौल गरमा गया है।

विज्ञापन
loader
Trending Videos


लोकसभा चुनावों के लिए महीने भर पहले ही सपा ने धौरहरा से आनंद भदौरिया तो खीरी सीट से उत्कर्ष वर्मा को टिकट दिया है। सपा के टिकट के एलान के बाद से ही जिले में सियासी सरगर्मियां जोरों पर थीं कि भाजपा टिकट किसको देगी। भाजपा से पूर्व जिलाध्यक्ष शरद वाजपेयी भी दावेदारी खीरी सीट पर दावेदारी कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संसदीय बोर्ड को टिकट के लिए आवेदन भी किया था। भाजपा ने शनिवार को कुल 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। भाजपा ने खीरी से सांसद व केंद्रीय गृहराज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी व धौरहरा से पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा अरुण वर्मा को प्रत्याशी घोषित किया है।

विवादों में रहे टेनी
भाजपा से एक बार के विधायक और दो बार के सांसद अजय मिश्र टेनी का विवादों से पुराना नाता रहा है। 23 साल पहले तिकुनिया में हुए प्रभात गुप्ता हत्याकांड में वह आरोपी थे। वे हाईकोर्ट से बरी हुए। इसके बाद 3 अक्तूबर 2021 में बनवीरपुर में उनके खिलाफ किसान आंदोलित हो गए। 

किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुए खूनी संघर्ष में चार किसानों समेत आठ लोग मारे गए थे। मामले में उनके पुत्र आशीष मिश्र मोनू मुख्य आरोपी थे। 13 आरोपी जेल गए लेकिन एक साल से सभी जमानत पर हैं।

धौरहरा सीट से रेखा वर्मा को टिकट 
धौरहरा सीट से रेखा वर्मा भी तीसरी बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। धौरहरा संसदीय क्षेत्र से रेखा वर्मा 2014 में पहली बार सांसद चुनी गईं। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में धौरहरा सीट पर भाजपा का कब्जा बरकरार रखा। लगातार दूसरी बार सांसद चुने जाने पर उनका संगठन में भी कद बढ़ा। वर्ष 2023 में उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया। 

पार्टी ने सही उम्मीदवारों का किया चयन : कमलेश मिश्रा
भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा धौरहरा और खीरी लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों के नामों के एलान पर क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा कमलेश मिश्रा ने बताया कि पार्टी ने सही और योग्य उम्मीदवारों का चयन किया है। अधिकांश सीटों पर पुराने चेहरों पर भरोसा जताया गया है। 

सभी लोग मिलकर प्रत्याशियों को एक बार फिर से भारी मतों से विजयी बनाएंगे। उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने भी कहा कि पार्टी ने सोच समझकर फैसला लिया है। पिछली बार से ज्यादा मतों से भाजपा प्रत्याशियों को जिताने का काम करेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed