Lakhimpur Kheri: भारत-नेपाल सीमा पर 57 लाख रुपये का तस्करी का माल जब्त, कस्टम टीम ने की बड़ी कार्रवाई
लखीमपुर खीरी के गौरीफंटा बॉर्डर पर कस्टम विभाग की टीम ने 57 लाख रुपये का अवैध माल जब्त किया। गाजियाबाद से काठमांडू जा रहे एक ट्रक को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। तलाशी में चना दाल, काली मिर्च, मिक्सर और कपड़े बरामद हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी जिले में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित गौरीफंटा बॉर्डर पर कस्टम विभाग ने तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने दाल से लदे एक ट्रक से लगभग 57 लाख रुपये का अवैध माल जब्त किया है। यह ट्रक गाजियाबाद से काठमांडू जा रहा था और सीमा शुल्क जांच के दौरान पकड़ा गया।
कस्टम अधिकारियों को मुखबिर से सूचना मिली थी। इसके बाद ट्रक को बॉर्डर पर रोककर देर रात तक अनलोडिंग कराई गई। तलाशी के दौरान ट्रक से 18 क्विंटल चना दाल के साथ 19.5 क्विंटल काली मिर्च बरामद हुई। इसके अलावा, 216 मिक्सर, 980 बीबकॉक और बड़ी मात्रा में शर्ट व टेंट के टुकड़े भी मिले।
कस्टम अधिकारी अमर उपाध्याय ने बताया कि दिल्ली के अलीपुर स्थित शिव शक्ति ट्रांसपोर्ट का यह ट्रक नेपाल की भाग्य लक्ष्मी ट्रेडर्स के लिए निकला था। बरामद सामान का कोई वैध बिल या प्रपत्र नहीं मिला। विभाग ने काली मिर्च, दाल, कपड़े, हार्डवेयर के सामान और ट्रक की कुल कीमत लगभग 57 लाख रुपये बताई है।
स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि नेपाल जाने वाले ट्रकों की भौतिक जांच न के बराबर होती है। अक्सर तिरपाल से ढके ट्रकों को केवल कागजों के आधार पर ही पास कर दिया जाता है। इस घटना ने सीमा सुरक्षा में खामियों को उजागर किया है।
जब्त सामान और आगे की कार्रवाई
कस्टम विभाग ने ट्रक आरजे 11 जीसी 2105 को जब्त कर लिया है। जब्त किए गए सामान में काली मिर्च, मिक्सर, बीबकॉक और कपड़े शामिल हैं। इन सभी सामान का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। विभाग ने कुल 57 लाख रुपये की जब्ती बनाई है। मामले की जांच जारी है।