{"_id":"6ac8ae659a3a2f8c810716a8","slug":"second-day-of-the-protest-by-nhm-contractual-employees-in-lakhimpur-kheri-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुरी-खीरी: एनएचएम कर्मियों का आंदोलन तेज, तीन दिन कार्य बहिष्कार; मांगें नहीं मानी तो लखनऊ में देंगे धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुरी-खीरी: एनएचएम कर्मियों का आंदोलन तेज, तीन दिन कार्य बहिष्कार; मांगें नहीं मानी तो लखनऊ में देंगे धरना
Fri, 09 Oct 2026 02:36 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:36 PM IST
सार
एनएचएम के संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण और समान कार्य-समान वेतन सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। वे सीएमओ कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन
एनएचएम कर्मियों का आंदोलन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नियमितीकरण और समान कार्य-समान वेतन समेत विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों का आंदोलन शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे कर्मचारियों ने प्रार्थना सभा आयोजित कर सरकार से मांगें जल्द पूरी करने की अपील की। जिलाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव ने बताया कि धरने के दौरान उनसे वार्ता करने के लिए कोई अधिकारी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के नेतृत्व में जिलेभर के कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर धरने पर डटे हैं। कर्मचारियों ने नियमितीकरण, समान कार्य-समान वेतन समेत अन्य मांगों को पूरा करने का अनुरोध किया। उनका कहना है कि लंबे समय से सेवाएं देने के बावजूद उनकी मांगों पर निर्णय नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन
संघ के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, आठ से 10 अक्टूबर तक लगातार तीन दिन कार्य बहिष्कार और धरना जारी रहेगा। मांगें पूरी नहीं होने पर कर्मचारियों ने 12 अक्टूबर को लखनऊ के इको गार्डन पहुंचकर प्रदेशव्यापी आंदोलन में शामिल होने की चेतावनी दी है।