सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   33 nomination for distict president

भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए 33 नामांकन

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
33 nomination for distict president
हाइवे के पास स्थित भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष चुनाव के दौरान लगी पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए 33 नामांकन
Trending Videos

ललितपुर। हाइवे के पास स्थित जिला कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय परिषद सदस्य पद के लिए आज बुधवार को नामांकन की प्रक्रिया अपनाई गई। जिलाध्यक्ष पद के लिए 33, ललितपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रांतीय प्रतिनिधि के लिए 13 एवं महरौनी विधानसभा क्षेत्र से प्रांतीय प्रतिनिधि के लिए चार कार्यकर्ताओं ने नामांकन किया है।
बुधवार को भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय प्रतिनिधि पद के लिए सुबह नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया आरंभ हुई। पार्टी के कार्यकर्ताओं में नामांकन को लेकर खासा उत्साह था। शुरुआत में मंडल अध्यक्ष को प्रस्तावक एवं जिला प्रतिनिधि को किसी एक का समर्थक बनाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन बाद में जिला निर्वाचन अधिकारी ने इसमें ढिलाई कर दी। इससे मंडल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधि एक से अधिक लोगों के प्रस्तावक व समर्थक बन गए। नतीजा यह हुआ कि जिलाध्यक्ष पद पर नामांकन करने वालों की होड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र गुरु ने जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी ठोक दी। उस समय विचित्र स्थिति बन गई कि जब उनके लिए प्रस्ताव व समर्थक की समस्या खड़ी हो गई। उनोंने गुस्से में आकर पर्चा फाड़ दिया। इसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें मनाया। बाद में प्रस्तावक व समर्थक के साथ नया पर्चा दाखिल कराया। यह घटनाक्रम चर्चा का विषय बन गया। इस संबंध में देवेंद्र गुरू का कहना है कि उनका पर्चा कुछ लोगों ने जानबूझकर गलत करा दिया था। मैंने कोई पर्चा फाड़ा नहीं है। जब जिला निर्वाचन अधिकारी रामनरेश रावत से बात की तो उन्होंने बताया कि यदि पर्चा गलत हो गया तो दूसरा पर्चा समय सीमा के अंदर भरना होगा। निर्धारित समय के उपरांत पर्चा भरने का प्रश्न नहीं उठता। इस अवसर पर सह जिला चुनाव अधिकारी सुधीर सिंह एवं जिला सदस्यता प्रभारी बब्बू राजा ने प्रक्रिया पूर्ण कराने में सहभागिता जताई।
ये हैं वोटर
मंडल अध्यक्ष अरुण प्रकाश द्विवेदी, आशुतोष सेंगर, सूरज प्रसाद जैन, कुंजन सिंह राजपूत, कैलाश नारायण उर्फ पुनीत चौरसिया, भगवान सिंह पटेल, देवेंद्र तिवारी, अमर सिंह उर्फ अमरेश लोधी, श्याम बिहारी कौशिक, मुलायम सिंह लोधी, हरपाल सिंह, जिला प्रतिनिधि अनुराग गोस्वामी, दीपक सिंघई, दिग्विजय सिंह, अवतार सिंह लोधी, सुनील नामदेव, संजय शर्मा, काशीराम अहिरवार, धर्मेंद्र कुमार लोधी, प्रवेंद्र सिंह बुंदेला, जगदीश प्रसाद सोनी, सुरेश कुमार गुप्ता, आशीष सोनी व राजेंद्र शर्मा को मतदाता सूची में शामिल किया गया है। इन मतदाताओं द्वारा जिलाध्यक्ष/ प्रांतीय परिषद सदस्य चुने जाएंगे।
इन्होंने जिलाध्यक्ष का भरा पर्चा
अनुराग जैन ‘शैलू’, जगदीश सिंह लोधी, डा. दीपक चौबे, महेश कुमार, हरिश्चंद्र रावत, राजेश लिटौरिया, मनीष अग्रवाल, आशीष रावत, धर्मेश द्विवेदी, जगदीश सिंह, रामकुमार विश्वकर्मा, हरीराम लोधी, हरिराम, मुकेश कुमार लोधी, कृष्ण बिहारी कुशवाहा, रतीराम पटेल, देवेंद्र कुमार दुबे, गोविंद सिंह भदौरिया, इंदर सिंह लोधी, राव साहब राजा, बृजभूषण दीक्षित, सुरेश कोंते, पुष्पेंद्र सिंह लोधी, राजेश तिवारी, आलोक चौबे, शिवशंकर तिवारी, रविशंकर अगरिया, धर्मेंद्र गोस्वामी, प्रदीप खटीक, धर्मेंद्र पाठक, प्रताप विक्रम सिंह, राजकुमार जैन और देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने जिलाध्यक्ष पद पर पर्चा दाखिल किया है।
प्रदेश परिषद सदस्य के लिए इन्होंने किया नामांकन
प्रदेश परिषद सदस्य पद के लिए भगवत दयाल सिंधी, अमरेश लोधी, किरण सेन, दीपक सिंघई, अरुण बरसैया, बृजेश कुमार रिछारिया, मनोहर सिंह यादव, अमित तिवारी, प्रदीप खटीक, प्रभाकर शर्मा, मनीष जैन, मनोज सोनी, अरविंद सिंघई, काशीराम अहिरवार, रामनाथ रजक, बसंती लारिया व कस्तूरी बाई ने फार्म भरा है।
वोटर से ज्यादा उम्मीदवार
जिलाध्यक्ष पद के लिए कुल 24 मतदाताओं की सूची बनाई गई है। लेकिन, जिलाध्यक्ष पद के लिए भरे गए नामांकनों की संख्या 33 पर पहुंच गई है।
प्रमुख पदाधिकारी मैदान में
निवर्तमान जिला कार्यकारणी के प्रमुख पदाधिकारी जिलाध्यक्ष पद के लिए मैदान में आ गए हैं। इनमें जिलाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, नगर अध्यक्ष, मीडिया प्रभारी आदि प्रमुख हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष ने अपने पुत्र को नामांकन भरवाया है। सभासद अनुराग जैन ‘शैलू’ मंडल अध्यक्ष के बाद अब जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरकर भाग्य आजमा रहे हैं।
चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्वक संपन्न हुआ है। नामांकन के लिए दो बार का सक्रिय सदस्य होना आवश्यक था। इसमें वर्ष 2015 व 2019 का सदस्य होना चाहिए था। उम्र सीमा 55 वर्ष के आसपास रखी गई।
- रामनरेश रावत, जिला चुनाव अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed