मड़ावरा। पार्टी आला कमान के निर्देश पर शुक्रवार को मंडल, सेक्टर एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें एक दिवसीय कार्यशाला की अध्यक्षता सूरज जैन ने की। मड़ावरा मंडल के रणनीति प्रभारी प्रदीप चौबे ने शक्ति केंद्र, बूथ अध्यक्ष एवं उनकी समितियों की जिम्मेदारी एवं मतदान दिवस के दिन उनके दायित्वों की बारीकियों की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनावों में सफलता के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है, जिसके तहत आगामी 13 सितंबर को महरौनी में भाजपा द्वारा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन एवं 24 सितंबर को मड़ावरा में मंडल के पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। कार्यशाला के दौरान जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पाठक, ब्लॉक प्रमुख चंद्रदीप रावत, रतिराम पटेल, नारायण सिंह सेंगर, कैलाश साहू, भोलेराजा, कल्यान सिंह, कृष्णकांत पांडेय, निर्मल सिंह, हनुमत सिंह, दीपक दुबे, धर्मदीप रावत, मुन्ना तिवारी, अरविंद सिंह, अमित भंडारी, चांदनी कोरी, पवन राजा, हरपाल सिंह, अमित राजा, प्रभु गंधर्व, हरिराम अहिरवार, ममता कुशवाहा समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।