Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Society can progress only through sound leadership and clear direction: Sakshi Maharaj

सही नेतृत्व और स्पष्ट दिशा से ही हो सकेगी समाज की तरक्की : साक्षी महाराज

Mon, 02 Nov 2026 12:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Society can progress only through sound leadership and clear direction: Sakshi Maharaj
सांसद साक्षी महाराज का स्वागत करते भाजपा नेता गंधर्व सिंह लोधीव सौरभ सिंह। स्त्रोत स्वंय
ललितपुर। उन्नाव के सांसद स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने कहा कि सही नेतृत्व और स्पष्ट दिशा से ही समाज की तरक्की हो सकेगी। समाज के लोगों को एकजुट होकर आगे बढ़ने की जरूरत है। प्रदेश में करीब 200 विधानसभा सीटों पर लोधी समाज का प्रभाव है। यदि समाज एकजुट हो जाए तो उसके कई लोग सांसद और विधायक बन सकते हैं। उन्होंने युवाओं से राजनीति में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। यह बात उन्होंने रविवार को तुवन मंदिर प्रांगण में अखिल भारतीय लोधी राजपूत महासभा के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

साक्षी महाराज ने समाज के लोगों को संगठन से शक्ति, शक्ति से सफलता और सफलता से मंजिल का मंत्र दिया। उन्होंने समाज के कमजोर और निचले तबके के उत्थान पर जोर देते हुए कहा कि व्यक्ति को केवल अपने जीवनयापन तक सीमित नहीं रहना चाहिए। समाज को संगठित करने और सामाजिक एकता मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके बिना राम मंदिर का निर्माण संभव नहीं हो पाता। उन्होंने कहा कि हम सभी वीरांगना अवंतीबाई के वंशज हैं। अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी का उल्लेख करते हुए बताया कि उन्होंने लखनऊ के झंडा पार्क में तिरंगा फहराया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर बार वहां जाकर पुष्प अर्पित करते हैं। उन्होंने युवाओं से व्यसन छोड़कर आगे बढ़ने की अपील की।
विज्ञापन

पूर्व सांसद एवं महासभा के संरक्षक राजवीर सिंह राजू भैया ने कहा कि समाज को एकजुट होकर अपनी ताकत का एहसास कराना होगा। प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि समाज की तरक्की के लिए बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाना जरूरी है। शिक्षित समाज ही हर क्षेत्र में नेतृत्व कर सकता है। फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत ने भी समाज के लोगों से एकजुट होकर आगे बढ़ने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजक गंधर्व सिंह लोधी और सौरभ सिंह लोधी ने अतिथियों का माला पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। सम्मेलन को मध्य प्रदेश के पिछोर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष साहब सिंह राजपूत, प्रदेश महामंत्री शंकर लाल लोधी, कासगंज के विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, पिछोर के विधायक प्रीतम सिंह लोधी, बबीना के पूर्व विधायक कृष्णपाल सिंह लोधी, भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक राजपूत, महेश नरवरिया, महासभा के जिलाध्यक्ष भरत लोधी, सपा की पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश लोधी और रमेश लोधी समेत अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।
------------------------------
पति शराब पीकर आए तो सटकियों से पीटें : राज्यमंत्री
सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने महिलाओं से कहा कि यदि पति शराब पीकर घर आए तो उसे लकड़ी की सटकियों से पीटें। इससे वह नशा करने से पहले सौ बार सोचेगा और व्यसन छोड़ देगा। उन्होंने खुद को भुगतभोगी बताते हुए यह बात कही तो पंडाल में मौजूद लोग हंसने लगे और तालियां बजाने लगे।
-------------------------

प्रतिमाएं लगाने की मांग पर राज्यमंत्री से नोकझोंक
सम्मेलन में महासभा के एक पदाधिकारी ने राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ से कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले ललितपुर या महरौनी में वीरांगना अवंतीबाई और कल्याण सिंह की प्रतिमाएं लगाई जानी चाहिए। ऐसा नहीं होने पर लोधी समाज विधानसभा चुनाव में अपनी ताकत दिखाएगा। इस बात पर राज्यमंत्री और सम्मेलन का संचालन कर रहे समाज के नेता के बीच नोकझोंक हो गई। बाद में अतिथियों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।
------------------------------
युवक को सभास्थल से बाहर किया
सम्मेलन में एक युवक करीब तीन घंटे से सांसद साक्षी महाराज को माला पहनाने के इंतजार में बैठा था। पुलिसकर्मियों ने उसे संदिग्ध मानते हुए पकड़ लिया और सम्मेलन परिसर से बाहर कर दिया। पुलिस ने उसे कार्यक्रम स्थल के आसपास दोबारा नहीं आने की चेतावनी भी दी। इसके बाद युवक मायूस होकर वहां से चला गया।
------------------------------
ज्योति से ज्योति जलाने की बात पर चर्चा
सम्मेलन में सपा की पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी की मंच पर मौजूदगी भी चर्चा का विषय रही। मध्य प्रदेश के पिछोर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रीतम सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि लोधी लोहे का होता है, उसे कोई नहीं तोड़ सकता। इसके बाद उन्होंने श्रोताओं से पूछा कि एक राज की बात कहें। लोगों की सहमति मिलने पर उन्होंने गीत की पंक्ति ‘ज्योति से ज्योति जलाते चलो, प्रेम की गंगा बहाते चलो’ सुनाई। उनकी इस टिप्पणी को सम्मेलन में मौजूद लोगों ने राजनीतिक संदर्भ से जोड़कर देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed