सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Attempt to kill for dowry, FIR registered

Maharajganj News: दहेज के लिए जान से मारने कोशिश, एफआईआर दर्ज

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Attempt to kill for dowry, FIR registered
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर दहेज को लेकर मारपीट, जान से मारने की कोशिश व स्त्रीधन छीनने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भिटौली थाना क्षेत्र के जमुनिया निवासी निर्जला ने बताया कि उसकी शादी 6 मार्च 2024 को कैलाश के साथ हुई थी। शादी में नकद 3.50 लाख रुपये सहित सोने-चांदी के आभूषण व अन्य घरेलू सामान दिया गया था। कुछ समय बाद सड़क दुर्घटना में पति की मौत हो गई।
Trending Videos

इसके बाद दोनों परिवारों की सहमति से 23 मई 2025 को निर्जला की शादी उसके देवर बृजेश से अन्हैया मंदिर में कराई गई। शादी में नकद एक लाख रुपये व सोने के आभूषण दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ समय बाद बृजेश व उसके परिजन दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मना करने पर 8 अगस्त 2025 को पति बृजेश और देवर देवर विरजू, गोबरी व मन्टू ने मारपीट की। साड़ी से गला कसते हुए जान से मारने की कोशिश की गई।
शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उसका स्त्रीधन छीनकर घर से निकाल दिया और फोन पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed