सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   House and shop sealed for non-payment of Rs 16.42 lakh loan

Maharajganj News: 16.42 लाख रुपये कर्ज अदा नहीं करने पर मकान और दुकान सील

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
House and shop sealed for non-payment of Rs 16.42 lakh loan
विज्ञापन
अड्डा बाजार। कर्ज अदा नहीं कर पाने की वजह से शनिवार को डीएम कोर्ट के आदेश पर नौतनवा थाना क्षेत्र के चंडीथान चौराहा स्थित एक मकान को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बैंक कर्मियों ने सील कर दिया।
Trending Videos

इंडियन बैंक अधिकारियों ने कृष्ण मोहन प्रजापति से दुकान का सामान निकाल लेने को कहा तो उन्होंने मना कर दिया। ऐसे में वीडियोग्राफी करके उसमें मौजूद सभी सामानों की गणना की गई और यथा स्थिति फाटक, चैनल और शंटर पर ताला बंद करके सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, दोपहर 11:50 बजे मजिस्ट्रेट, पुलिस के साथ इंडियन बैंक के जोनल मैनेजर, नौतनवा ब्रांच मैनेजर पीयूष अग्रहरी, रिकवरी टीम के राकेश पाण्डेय, राजेश दूबे, पवन दूबे आदि चंडीथान स्थित जान्हवी जनरल स्टोर पहुंचे। कागजात दिखाते हुए दुकान मालिक कृष्ण मोहन से कहा कि तत्काल लोन का पैसा जमा करें ऐसा नहीं करने पर मकान सील किया जाएगा। कृष्ण मोहन ने वक्त मांगा और तत्काल पैसा जमा करने से हाथ खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed