{"_id":"6a9496a77904df504c06b22c","slug":"insisted-on-marrying-a-distant-niece-beat-up-mother-when-she-objected-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-184226-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रिश्ते की भतीजी से शादी की जिद, विरोध पर मां को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रिश्ते की भतीजी से शादी की जिद, विरोध पर मां को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते में चाचा लगने वाले युवक पर युवती से शादी करने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने उसका चालान कर दिया था। छूटने के बाद आरोपी ने युवती की मां को पीट दिया। पीड़ितों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोपी दो बच्चों का पिता है।
युवती के मुताबिक वह बृहस्पतिवार को गांव के बाहर बकरी चराने गई थी। इसी दौरान रिश्ते में लगने वाला उसका चाचा वहां पहुंच गया। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसके पिता के मोबाइल नंबर पर फोन करने और फोन नहीं उठाने को लेकर उससे सवाल किया। इसके बाद आरोपी ने युवती से शादी करने की बात कही। युवती के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर कहा कि उसकी पहली पत्नी घर पर रहेगी और वह युवती को लेकर बाहर रहेगा। उसने जमीन-जायदाद युवती के नाम करने की बात भी कही। इस पर युवती सहम गई। घर पहुंचने के बाद युवती ने पूरी घटना अपनी मां को बताई। परिजन ने मामले की शिकायत पुलिस से की।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। जमानत पर छूटकर घर लौटने के बाद आरोपी ने अपने घरवालों के साथ मिलकर युवती की मां के साथ मारपीट शुरू कर दी। श्यामदेउरवां थाने के एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।