फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Doctors and staff of the isolation ward will receive the anti-swine flu vaccine.

Mahoba News: आइसोलेशन वार्ड के डॉक्टर और स्टाफ को लगेंगी एंटी स्वाइन फ्लू वैक्सीन

Wed, 02 Sep 2026 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Doctors and staff of the isolation ward will receive the anti-swine flu vaccine.

विज्ञापन
महोबा। इन्फ्लूएंजा (एच1एन1) यानी स्वाइन फ्लू को लेकर शासन की ओर से जारी एडवाइजरी जारी की गई है। आइसोलेशन वार्ड में काम करने वाले डॉक्टर और स्टाफ को एंटी स्वाइन फ्लू वैक्सीन लगाई जाएगी।

जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू के संभावित मरीजों के उपचार के लिए पृथक आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। इस वार्ड में 24 घंटे (तीन शिफ्टों में) ड्यूटी दे रहे डॉक्टरों, फार्मासिस्टों, नर्सिंग स्टाफ और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को संक्रमण से बचाने के लिए यह वैक्सीन लगाई जाएगी। इलाज में लगे मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता है ताकि वह बिना भय के मरीजों की देखभाल कर सकें। रोस्टर के हिसाब से ड्यूटी पर तैनात स्टाफ का टीकाकरण किया जाएगा। आइसोलेशन वार्ड में संभावित मरीजों को तत्काल भर्ती किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर मरीजों की तत्काल आरटी-पीसीआर जांच कराई जाएगी। सीएमओ डॉ. विनय कुमार ने सभी सीएचसी अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण वाले मरीजों पर विशेष निगरानी रखी जाए। अस्पतालों में आने वाले मरीजों की जांच और उपचार की समुचित व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed